फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की 147 उम्मीदवारों की सूची जारी

Fri, 01 Nov 2013 09:32 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 147 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने उनकी पुरानी सीट बुधनी से ही उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


सत्ता की हैट्रिक लगाने की रणनीति के तहत पार्टी ने जहां दो मंत्रियों का टिकट काट दिया है, वहीं तीन सांसदों को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

इन सांसदों में सिंधिया घराने की यशोधरा राजे भी शामिल हैं। पार्टी ने उन्हें शिवपुरी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। टिकट पाने वालों में पूर्व सांसद आरिफ बेग भी शामिल हैं। इन्हें पार्टी ने भोपाल (उत्तर) सीट पर टिकट दिया है।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तीन घंटे की माथापच्ची के बाद इन उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई। समिति की बैठक के तत्काल बाद बुलाई गई संसदीय बोर्ड की बैठक में पटना में पार्टी की हुंकार रैली में हुए सीरियल धमाकों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता बचाने उतरी भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर को थामने के लिए दो मंत्रियों देवी सिंह सेन और रामदयाल अहिरवार के टिकट काट दिए।

संख्या बढ़ाने की दृष्टि से पार्टी ने तीन सांसदों यशोधरा राजे, भूपेंद्र सिंह और केडी देशमुख को भी विधानसभा की वैतरणी में उतार दिया। पहली सूची में 24 युवाओं, 18 महिलाओं, 20 अनुसूचित जाति और 19 जनजाति वर्ग के लोगों को जगह दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें