फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: भाजपा सांसद ने महिला जिलाधिकारी को लेकर दिया विवादित बयान

Tue, 27 Aug 2019 09:06 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
विज्ञापन
गुना सांसद केपी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की लोकसभा सीट गुना से भाजपा सांसद केपी यादव ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने शिवपुरी की महिला जिलाधिकारी (एडीएम) को लेकर यह बयान दिया है। भाजपा सांसद अशोक नगर में खराब फसलों की समस्या को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान नाराज हो गए क्योंकि एडीएम उनसे ज्ञापन लेने के लिए नहीं पहुंची थीं।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए यादव ने कहा कि एसडीएस पूर्व सांसद के चरण चुंबन के लिए पहले हर गांव जाया करती थी। यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया है। वह खुद पहले उनके सांसद प्रतिनिधि थे। 

भाजपा सांसद ने कहा, 'दूसरे जो पहले सांसद रहे उनके चरण चुंबन के लिए वो (एसडीएम) गांव-गांव पहुंच जाती थी। अगर एक सांसद खुद आया हो और वो ज्ञापन नहीं वे सकती हैं तो मैं सड़क पर बैठा रहूंगा क्योंकि इस जनता ने मुझे सांसद बनाया है।' यादव ने सवा लाख वोटों के अंतर से सिंधिया को लोकसभा चुनाव में हराया था।
विज्ञापन

 

सिंधिया परिवार का गढ़ रही है गुना सीट

गुना लोकसभा सीट पर सिंधिया राजघराने की तीन पीढ़ियों का कब्जा रहा है और यह 2019 से पहले कभी कोई चुनाव नहीं हारा है। केपी यादव एक समय ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते थे। पेशे से डॉक्टर यादव ने साल 2004 में राजनीति में प्रवेश किया और जिला पंचायत के सदस्य बने। राजनीति के साथ ही सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले यादव धीरे-धीरे सिंधिया की पसंद बन गए और जल्द ही वे सांसद प्रतिनिधि की भूमिका निभाने लगे। 

विधानसभा टिकट पर हुआ था मनमुटाव

जानकारी के अनुसार केपी यादव कांग्रेस से अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा सीट से विधानसभा टिकट मांग रहे थे। सिंधिया ने यादव की उम्मीदवारी के लिए हामी भरते हुए उन्हें क्षेत्र में प्रचार कहने के लिए कहा था। लेकिन ऐन मौके उनका टिकट काट दिया गया था। जिसकी वजह से नाराज यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया। जिसके बाद उन्हें भाजपा ने सिंधिया के खिलाफ लोकसभा उम्मीदवार बनाया। वह सिंधिया की तुलना में एक कमजोर उम्मीदवार माने जा रहे थे लेकिन नतीजों ने कांग्रेस को तगड़ा झटका देने का काम किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें