फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: क्या बोल गए भाजपा सांसद, जनार्दन मिश्रा ने कहा- दारू पियो-गांजा लो, थिनर सूंघो, पर पानी की कीमत समझो

Mon, 07 Nov 2022 05:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का कहना है कि आप चाहे दारू-गांजा लो, कोरेक्स पियो, थिनर सूंघो या फिर आयोडेक्स खाओ, कुछ भी करो लेकिन पानी की कीमत समझो।
विज्ञापन
भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान फिर चर्चा में है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर अजीब बयान देने वाले मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर ऐसा कुछ बोल गए गए कि लोग एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। उनका बयान हंसी का विषय बन गया है। उनका कहना है कि आप चाहे दारू-गांजा लो, कोरेक्स पियो, थिनर सूंघो या फिर आयोडेक्स खाओ, कुछ भी करो लेकिन पानी की कीमत समझो।
विज्ञापन


बता दें कि सांसद जनार्दन मिश्रा जल संरक्षण के मुद्दे पर रीवा में कृष्णाराज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। यह कार्यशाला मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित की गई थी। सांसद मिश्रा का कहना था कि चाहे शराब पियो, गांजा पियो, कोरेक्स पियो या फिर थिनर और सॉल्युशन सूंघो, गुटखा खाओ, और चाहे जितनी फिजूलखर्ची करो, लेकिन जीने के लिए जल कर तो देना ही पड़ेगा। 

पहले भी दे चुके हैं अजीब बयान
भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा पहले भी अपने बयानों से चर्चा में रहते आए हैं। अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामलों में जिंदा गाड़ने की धमकी दी थी। हाल ही में उन्होंने छात्रावास की टॉयलेट सीट को बिना ग्लब्ज के हाथ से ही साफ करने का वीडियो ट्विटर पोस्ट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें