फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के फरार विधायक 20 साल बाद गिरफ्तार, थाने में घुसकर की थी गुंडई

Tue, 04 Sep 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
विज्ञापन
शंकरलाल तिवारी
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक अजब मामला सामने आया है। यहां पिछले 20 साल से फरार चल रहे भाजपा के विधायक शंकरलाल तिवारी को पुलिस ने 1997 में सिटी कोतवाली थाने में मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई।

विज्ञापन


तिवारी 1998 से फरार थे और उनपर थाने में पुलिस के साथ मारपीट करने और बवाल मचाने का मामला दर्ज था। जिला सत्र एवं सेशंस कोर्ट ने तिवारी सहित 20 नेताओं को फरार घोषित किया हुआ था। सभी आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ था। इस मामले में 28 लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसमें से 8 लोग बरी हो चुके हैं जबकि विधायक सहित 20 लोग फरार चल रहे थे।

शंकरलाल तिवारी सतना से भाजपा विधायक हैं। अपने छात्र जीवन से ही वह राजनीति में सक्रिय हैं और आपातकाल के दौरान जेल जा चुके हैं। साल 2003 में उमा भारती के शासनकाल में वह विधायक बने थे। इसके बाद उसी जगह से तीन बार विधायक चुने गए हैं। उन्हें अपने बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है। पिछले दिनों वह मंच से कांग्रेस नेताओं को 'सपोला' बोलने की वजह से चर्चा में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें