फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने की नियुक्ति

Sun, 05 Jul 2020 10:03 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
रामेश्वर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

भोपाल के हुजूर क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति की है। जगदीश देवड़ा के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली हो गया था। देवड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उनके स्थान पर शर्मा की नियुक्ति की गई है। नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव तक वे प्रोटेम स्पीकर बने रहेंगे। शर्मा दूसरी बार विधायक बने हैं। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने शर्मा से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और 20 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र को लेकर चर्चा भी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें