फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक मामले दर्ज, मुरैना बना नया हॉटस्पॉट

Sat, 04 Jul 2020 09:25 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 307 नए मामले सामने आए हैं, इसमें मुरैना हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। शनिवार को नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 14604 हो गए हैं। इसके अलावा राज्य में पांच नई मौतों के साथ मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 598 हो गई है। इसमें तीन मौतें इंदौर और एक-एक मौत धार और कटनी में हुई है।

विज्ञापन


राज्य में सबसे अधिक मामले मोरेना जिले से आए हैं। यहां शनिवार को कुल 78 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसके बाद भोपाल में 51, इंदौर में 34 और ग्वालियर में 28 मामले दर्ज किये गए।

डोर टू डोर सर्वे की शुरुआत के बाद ये एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं। कोरोना को ख़त्म करने का यह अभियान एक जुलाई से शुरू हुआ है और 15 जुलाई तक चलेगा। बता दें कि राज्य का पहला मामला 20 मार्च को जबलपुर में मिला था।
विज्ञापन


शनिवार को अस्पताल से 185 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौटे।  

राजस्थान की सीमा से सटे मुरैना में पिछले पांच दिनों में 269 नए मामले सामने आए हैं, जिसकी वजह से जिले में कुल 618 मामले दर्ज हो चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 14604 मामले सामने आए हैं जिसमें 2772 सक्रिय हैं, 598 लोगों की मौत हुई है और 11234 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें