फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की पवई विधानसभा सीट हुई खाली, भाजपा विधायक प्रहलाद को दो साल की सजा

Sat, 02 Nov 2019 09:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रहलाद लोधी (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी को जेल होने से मध्यप्रदेश की पवई विधानसभा सीट खाली हो गई है। भोपाल की विशेष अदालत ने शुक्रवार को पवई से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी और 12 अन्य को दो साल की सजा सुनाई। साथ ही उनपर साढ़े तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। 

विज्ञापन


 


भाजपा विधायक को 2014 में तहसीलदार पर हमला करने को लेकर सजा सुनाई गई है। प्रहलाद लोधी पर आरोप था कि उन्होंने रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई करने वाले रैपुरा के तहसीलदार के साथ बीच रोड रोककर मारपीट की।

2014 में पन्ना जिले की रैपुरा तहसील में नोनीलाल लोधी द्वारा रेत का अवैध खनन किया जा रहा था, इसके रोकने के लिए वहां के तहसीलदार मौके पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी ने इसका विरोध करते हुए तहसीलदार के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें