फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा नेता के भतीजे की गुंडागर्दी, टोल मांगने पर महिलाकर्मी को जड़ा थप्पड़, जान से मारने की धमकी दी

Mon, 22 Aug 2022 04:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

ब्यावरा-भोपाल बाइपास स्थित कचनारिया टोल नाके में भाजपा नेता के भतीजे ने महिलाकर्मी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने भी आरोपी को सबक सिखाने के लिए उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
महिलाकर्मी से बदसलूकी करता भाजपा नेता का भतीजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भाजपा नेता और ब्यावरा जनपद अध्यक्ष के भतीजे की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां टोल मांगने पर भाजपा नेता के भतीजे ने महिलाकर्मी के साथ बदसलूकी की। महिलाकर्मी के आधार कार्ड मांगने पर आरोपी ने महिला को थप्पड़ मार दिया, उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने भी नेता के भतीजे को सबक सिखाने के लिए उसे चप्पल से पीट दिया। जिसके बाद आरोपी पहले टोल से चला गया लेकिन कुछ देर बाद साथियों के साथ लौटा और टोल नाके पर तोड़-फोड़ कर दी। मामला ब्यावरा-भोपाल बाइपास स्थित कचनारिया टोल बताया जा रहा है। मारपीट का एक वीडियो भी रविवार को सामने आया है। 
विज्ञापन

 




पीड़ित महिलाकर्मी अनुराधा दांगी ने बताया कि शनिवार दोपहर वह करीब  3:42 बजे बूथ नंबर 5 पर बैठी हुई थी। इसी दौरान भाजपा नेता का भतीजा राजकुमार गुर्जर अल्टो 800 कार से टोल पार करने आया। मैंने रोजाना की तरह उसे रोका और टोल शुल्क मांगा, जिस पर उसने बताया कि मैं लोकल हूं। पहचान करने के लिए मैंने नेता के भतीजे से आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा, जिस पर वह आग बबूला हो गया और मेरे साथ मारपीट की। आरोपी ने बदसलकूी करते हुए मेरा दुपट़्टा खींचा और मुझे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर से अपने कुछ साथियों के साथ टोल नाके पहुंचा, तब तक मैं निकल चुकी थी, जिसके बाद उसने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ कर दी।

पीड़ित महिलाकर्मी ने ब्यावरा देहात थाने में आरोपी राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी राम कुमार रघुवंशी ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है। आरोपी भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसवंत गुर्जर और वर्तमान ब्यावरा जनपद अध्यक्ष जगदीश गुर्जर का भतीजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें