अशोकनगर जिला बीजेपी अध्यक्ष राघवेंद्र सेंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में सेंगर पार्टी में एक डांसर के साथ अश्लील डांस और नोट उड़ाते हुए देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि सेंगर 25 दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
खबरों के मुताबिक
मध्यप्रदेश के अशोकनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सेंगर 25 दिसम्बर को एसडीएम रीडर ब्रजेश सिंह के यहां हुई पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में बार बालाओं को नाचने के लिए बुलाया गया था। पार्टी की खुमारी में पार्षद सेंगर भी उनके साथ नाचने लगे। इस दौरान उन्होंने बार बालाओं पर जमकर नोट बरसाए।
पार्षद के अलावा कार्यक्रम में पहुंचे लोग भी बार बालाओं के साथ डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर अश्लील डांस के इस वीडियो को भाजपा नेताओं के साथ पार्षद सेंगर के फोटो के साथ वायरल हो रहा है।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सेंगर ने कहा है कि, 'मैंने 25 दिन पहले कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार से तंग आकर पार्टी छोड़ दी। यह पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसमें सभी सदस्य मौजूद थे। मेरी छवि खराब करने के लिए वीडियो वायरल किया गया है। मैं वीडियो की जांच कराने की मांग करूंगा।
राघवेंद्र सेंगर भागीरथी यात्रा के समापन के दिन ही भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं कांग्रेस नेताओं ने मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि, 'महिला डांसरों के साथ डांस कर रहे सेंगर का चरित्र दिख रहा है। बीजेपी ऐसे लोगों को पार्टी में रखकर क्या दिखा रही है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे लोगों का वीडियो कांग्रेस क्यों वायरल करेगी? बल्कि ऐसे लोगों को कांग्रेस पार्टी में ही नहीं रखती।'