बैतूल में एक 19 साल की युवती ने यौन उत्पीड़न के बाद खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या के पहले उसने सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया है।
घटना मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के बोदल पठार गांव की है। पुलिस का कहना है कि, 'मृतक युवती ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि जब वह शौच के लिए मैदान गई थी तब गांव के दो युवकों ने उसका यौन उत्पीड़न किया था।