फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा नेता के जन्मदिन पर लगे ठुमके, वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने लगाया माहौल खराब करने का आरोप

Mon, 12 Dec 2022 02:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

सौंसर जिले में भाजपा नेता के जन्मदिन पर फूहड़ डांस का मामला सामने आया है। वहीं, डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
भाजपा नेता के जन्मदिन पर लगे ठुमके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में भाजपा नेता नाना मोहोड़ के जन्मदिन पर फूहड़ डांस करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के जन्मदिन के मौके पर नागपुर से डांसर बुलाई गई थी, इस दौरान फिल्मी गानों पर डांसर ने अश्लील डांस किया। भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो 5 दिसंबर का बताया जा रहा है। वहीं मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं। 
विज्ञापन


वहीं, मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा नेता पर क्षेत्र का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने बताया कि उनके पास कुछ वीडियो आए हैं, जिसमें भाजपा नेता पूर्व मंत्री नाना मोहोड़ के जन्मदिन पर ग्राम कढैया में आयोजित समारोह में अश्लील डांस हो रहा है, ऐसे वह गांव का माहौल खराब कर रहे है, गांव में इस तरह से डांसर ला कर अश्लील ठुमके लगाना सही नहीं है, इससे ज्यादा शर्मनाक क्या हो सकता है। 

वहीं, इस मामले पर पूर्व मंत्री नाना मोहोड़ से बात की तो उन्होंने अश्लील डांस की बात से इनकार करते हुए मराठी कार्यक्रम होने की बात कही। कांग्रेस के बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कहीं भी कुछ भी नजर आ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें