मालूम हो कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 29 में से 28 सीटें जीत कर मध्यप्रदेश में कांग्रेस का लगभग सूपड़ा साफ कर दिया था। सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ की जीत के साथ कांग्रेस केवल एक सीट (छिंदवाड़ा) निकाल पाई थी। सत्ता में रहते हुए प्रदेश में कांग्रेस की हुई शर्मनाक हार के बीच रतलाम-झाबुआ सीट पर भाजपा की जीत, कांग्रेस के लिए राहत लेकर आई थी। यहां से सांसद निर्वाचित हुए जीएस डामोर के विधायक पद से इस्तीफा देने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश में स्पष्ट बहुमत वाली सरकार हो गई थी।