फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: जिला शिक्षा अधिकारी पर स्याही फेंकने का मामला, पार्टी ने तीन नेताओं को भेजा नोटिस

Tue, 06 Jun 2023 08:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

जिला अध्यक्ष ने कहा कि भावनाओं में बहकर शासकीय अधिकारी पर स्याही फेंकने जैसे कृत्य करने का अधिकार किसी को नहीं है इस तरह की किसी भी घटना का समर्थन भाजपा नहीं करती।
विज्ञापन
पार्टी ने थमाया नोटिस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में भाजपा नेताओं ने गंगा जमुना स्कूल मामले में जिला शिक्षाअधिकारी एसके मिश्रा पर स्याही फेंक कर अपना विरोध जताया है। इस घटना के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष ने तीन पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा के ऊपर भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा स्याही फेंकने के मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारी अमित बजाज, संदीप शर्मा और मोंटी रैकवार को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि स्याही फेंकने की घटना का भारतीय जानता पार्टी समर्थन नहीं करती है। भाजपा एक अनुशासित कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है एवं कानून पर पूर्ण रूप से विश्वास करती है। सिर्फ भावनाओं के आवेश में आकर किया गया यह कृत्य निंदनीय है। भाजपा का इस मामले में कोई भी सरोकार नहीं है। इसलिए संबंधित जिले के पदाधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं। 

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने सोसल मीडिया पर लिखा है कि दमोह के गंगा जमुना स्कूल की घटना के संबंध में कानून अपनी कार्रवाई कर रहा है और दोषियों को सजा भी होगी, लेकिन भावनाओं में बहकर शासकीय अधिकारी पर स्याही फेंकने जैसे कृत्य करने का अधिकार किसी को नहीं है इस तरह की किसी भी घटना का समर्थन भाजपा नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें