फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहर थप्पड़ कांड: आरोपी के बचाव में उतरे भाजपा जिलाध्यक्ष, पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज करने की उठी मांग

Thu, 17 Oct 2024 05:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

MP: मैहर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और पुलिस कर्मी के बीच हुए विवाद ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस पूरे मामले अब भाजपा जिला अध्यक्ष और स्थानीय पार्षदों ने मैहर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
आरोपी के बचाव में उतरे भाजपा जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला बीते दिनों का है, मैहर में चल समारोह के दौरान जब भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौरसिया द्वारा पुलिसकर्मी से मारपीट की गई थी। वहीं इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष समेत पार्षदों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।  

विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि इस विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई थी जब पुलिसकर्मी ने नगर के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और अन्य लोगों के साथ अभद्रता की है। जब भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौरसिया ने पुलिसकर्मी को रोका तो पुलिसकर्मी ने अरुण चौरसिया के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काटकर चलाया गया है।

निलंबन करने की उठी मांग
वहीं एसपी को ज्ञापन सौंपकर पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कहा अगर पुलिसकर्मी को निलंबित नहीं किया गया तो हम सब कार्यलय के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने ने कहा कि अरुण चौरसिया हमारे भाजपा के मंडल मंत्री है। दुर्गा विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी और अरुण चौरसिया के बीच में कहासुनी हुई थी। उस पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। बाद में वीडियो को गंभीरता से देखा गया तो ऐसा प्रतीत होता है कि इसकी शुरुआत पहले पुलिसकर्मी के द्वारा की गई थी।
विज्ञापन


इसी को लेकर आज हमने एसपी को ज्ञापन दिया है और मांग कि है दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। जिला पुलिस शिकायत बोर्ड की सदस्य जयंती तिवारी ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए, ताकि आंगे से ऐसी घटना दुबारा न दोहराई जाए। क्योंकि जो जनता का विश्वास है पुलिसकर्मी और सरकार के ऊपर वो बना रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें