पिछले सप्ताह उमा भारती ने वाड्रा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे ना जाने किन-किन कारनामों में शामिल हैं। अगर बीजेपी सत्ता मे आई तो उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा।
हालांकि इस पूरे मामले को नरेंद्र मोदी ने आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो भी सिर्फ बदला लेने के मकसद से कोई काम नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो उनका पूरा ध्यान उन वादों को पूरा करने में होगा जो उन्होंने जनता से किए हैं।