मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा है कि सिंधिया को हराने के लिए कमलनाथ के दफ्तर में साजिश रची गई थी।
मंत्री ओपीएस भदौरिया ग्वालियर में था। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कमलनाथ के लिए चुनौती बन गए थे। वे नहीं चाहते थे कि सिंधिया जी जीतें। भदौरिया का दावा है कि सिंधिया को हराने के लिए कमलनाथ के दफ्तर में साजिश रची गई थी। बाहर के नेताओं को पैसे देकर बुलाया गया था, और सिंधियाजी के खिलाफ षडयंत्र किया गया। कांग्रेस पहले तो सिंधिया जी से डरी हुई थी, अब वह भयभीत और घबराहट में है।
भदौरिया ने कहा कि इसलिए कांग्रेस में उनकी पीठ में खंजर घोपा गया। लाउडस्पीकर विवाद पर मंत्री भदौरिया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह को रामायण से दिक्कत है, ये उनकी मानसिक स्थिति बताता है। फूलसिंह बरैया के 50 सीट वाले बयान पर भदौरिया ने कहा है कि बरैया बीजेपी से लेंगे काला रंग या फिर उन्हें मैं उन्हें गिफ्ट कर दूंगा। उनका मुंह काला होना तय है बस वे ये तय कर लें कि रंग कहां से लेंगे।