फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा: पानी पीने उतरे चार बच्चे डूबे, चारों की मौत, मिट्टी धंसने से गड्ढे में गिरे

Thu, 05 May 2022 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा हो गया। चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनमें दो सगी बहनें थीं। सभी बच्चे बकरियां चराने गए थे। प्यास लगने पर पानी पीने के लिए एक गड्ढे में गए थे, तभी मिट्टी धंसी और सभी पानी में गिर गए।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा हो गया। चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनमें दो सगी बहनें थीं। सभी बच्चे बकरियां चराने गए थे। प्यास लगने पर पानी पीने के लिए एक गड्ढे में गए थे, तभी मिट्टी धंसी और सभी पानी में गिर गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है। हिवरखेड़ी चौकी प्रभारी सतीश दुबे के मुताबिक ग्राम बारह बरियारी में रहने वाली सृष्टि पिता संजय मसराम (7), प्राची पिता बसंत उईके (9), प्रिया पिता बसंत उईके (11) और शेखर पिता घनश्याम तेकाम (10) और शिखा माचागोरा डेम के पास बकरी चराने गए हुए थे, तभी उन्हें प्यास लगी और वे डेम के किनारे पानी स्टोरेज के लिए खोदी गई झिरिया (गड्ढा) में पानी पीने के लिए उतर रहे थे तभी झिरिया की मिटटी धंस गई और चारों झिरिया के पानी में डूब गए।

इन चारों बच्चों को डूबता देख बाहर खड़ी शिखा दौड़ते हुए घर पहुंची तथा उसने इन बच्चों के परिजनों को सूचना दी, जब तक परिजन मौके पर पहुंचते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मामले को जांच में लिया है। एसडीओपी चौरई शशि विश्वकर्मा ने बताया कि मृतकों के शव गोताखोरों की मदद से निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
हादसे पर शोक जताते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले के मचगोरा बांध में डूबने से 4 बच्चों के निधन का समाचार हृदय विदारक है। मन अत्यधिक पीड़ा से भरा है। ईश्वर से मासूम बच्चों की आत्मा को शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की दो बेटियां काल के गाल में समा गईं, जिससे परिवार में मानों दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस के मुताबिक बाहरबरियारी के बसंत उईके की बेटी प्राची और प्रिया दोनों की इस हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर हादसे में मृत बालक शेखर पिता घनश्याम तेकाम पास ही के गांव चौंसरा में रहता है, वह रिश्तेदार के यहां शादी में आया था। वह भी बच्चियों के साथ खेल-खेल में बकरियां चराने के लिए खेत चला गया और इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में मृत बच्चों के परिजनों से छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ ने घर जाकर मुलाकात की। 

  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें