फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज के बंगले साइकिल लेकर पहुंची युवा कांग्रेस : बोले- 65 रुपए पेट्रोल पर साइकिल चलाने वाले अब खामोश क्यों?

Wed, 27 May 2026 07:03 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भोपाल में युवा कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल लेकर उनके बंगले पहुंचे और प्रतीकात्मक रूप से भेंट करने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन
साइकिल भेंट करने शिवराज सिंह केआवास पहुंची युवा कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में भारतीय युवा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाकर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवास पहुंचे। यहां उन्होंने शिवराज को साइकिल भेंट करने की कोशिश की और पुरानी तस्वीरें और बयान याद दिलाए, जब भाजपा नेता पेट्रोल की कीमतों को लेकर साइकिल से विरोध प्रदर्शन किया करते थे।
विज्ञापन


तब 50-65 रुपए पेट्रोल पर सड़कों पर उतरते थे, अब 119 रुपए पर चुप क्यों?
यश घनघोरिया ने कहा कि जब यूपीए सरकार के समय पेट्रोल 50 से 65 रुपए लीटर था, तब भाजपा नेता लगातार साइकिल चलाकर प्रदर्शन करते थे और जनता के बीच जाकर महंगाई का मुद्दा उठाते थे। लेकिन अब भोपाल में पेट्रोल 119.57 रुपए और डीजल करीब 99 रुपए लीटर पहुंच चुका है, फिर भी भाजपा नेताओं की आवाज नहीं निकल रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो नेता पहले साइकिल चलाकर महंगाई का विरोध करते थे, वे अब एसी गाड़ियों में घूम रहे हैं। इसलिए युवा कांग्रेस ने चंदा इकट्ठा कर उन्हें साइकिल भेंट की है, ताकि वे दोबारा सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज उठा सकें।

यह भी पढ़ें-भोपाल मंडल के रेलवे स्टेशनों पर लगेगा हाईटेक सुरक्षा कवच, 44 करोड़ से 17 स्टेशन होंगे पूरी तरह मॉडर्न
विज्ञापन



जनता आर्थिक बोझ तले दबी, सरकार दे रही अजीब सलाह
यश घनघोरिया ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता लगातार आर्थिक बोझ झेल रही है, लेकिन सरकार महंगाई कम करने के बजाय लोगों को पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने, सोना-चांदी न खरीदने और विदेश यात्रा से बचने जैसी सलाह दे रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की जनता परेशान है और प्रधानमंत्री विदेशों में मेलोडी टॉफी गिफ्ट कर रहे हैं। अगर सरकार चुनावी राजनीति की जगह आम लोगों की जरूरतों पर ध्यान देती, तो आज हालात ऐसे नहीं होते।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हिंदू संगठन बोला- जब गणेशोत्सव-नवरात्रि इको फ्रेंडली हो सकते हैं, तो ईद क्यों नहीं?


अभी सांकेतिक प्रदर्शन, आगे आंदोलन होगा उग्र
युवा कांग्रेस नेता अभिज्ञान शुक्ला ने कहा कि यह फिलहाल सांकेतिक प्रदर्शन था। संगठन ने शांतिपूर्ण तरीके से शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचकर उनसे अपील की कि वे बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण नहीं करती और जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता रहा, तो युवा कांग्रेस आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेगी। हालांकि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा लाई गई साइकिल शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर स्वीकार नहीं की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें