फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: जमीनी विवाद के चलते युवक पर तलवार से हमला, आरोपी फरार; चाचा व भतीजे निजी अस्पताल में भर्ती

Sun, 12 May 2024 09:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal: राजधानी भोपाल में मिसरोद थाने क्षेत्र के ग्यारह मिल तिराहे पर जमीनी विवाद के चलते युवक पर तलवार तथा डंडे से मारने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें फरियादी भारत वैष्णव को लहूलुहान कर दिया और आरोपी मौका देखकर फरार हो गए।

विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिसरोद थाने क्षेत्र के ग्यारह मिल तिराहे पर जमीनी विवाद के चलते युवक पर हमला किया गया है। मिसरोद थाने में पदस्थ एएसआई मुकेश बदरे ने बताया कि मामला 6 साल पहले का है। आरोपी गोलू को फरियादी भारत वैष्णव ने जमीन बेची थी। जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच सत्तर लाख में सौदा हो गया। जिसकी ऐवज में पहले आरोपी ने भारत वैष्णव को उन्नीस लाख रुपए टोकन मनी के रूप में दे दिए। फिर उसके आरोपी शाहरुख खान ने सौदा रद्द करने की बोला और अपने टोकन मनी के रुप फरियादी भारत वैष्णव से सत्तर लाख रुपए की मांग करने लगा। फरियादी के चाचा रघुवर वैष्णव ने बताया कि आरोपी गोलू तलवार के मन में किसी तरह जमीन पर कब्जा करने का चल रहा था, उसने सोचा की फरियादी भारत वैष्णव से सौदे के पैसे भी ले लू और जमीन भी अपने पास आ जाए।

विज्ञापन


लगभग बीस दिन पहले फरियादी भारत वैष्णव ने शारूख खान, गोलू तलवार को ग्यारह मिल तिराहे में स्तिथ एक रेस्टोरेंट पर बात करने बुलाया, जिसमें आरोपी गोलू तलवार, शाहरुख व उसके अन्य साथी पहुंच गए और भारत वैष्णव से बातचीत के दौरान उसे मारने की धमकी देने लगे। बाद में गोलू तलवार उसे फोन पर भी जमीन के एवज में मारने की धमकी देने लगा।

फरियादी के चाचा रघुवर वैष्णव ने आगे बताया की इससे पहले भी आरोपी शाहरुख खान , गोलू तलवार ने जमीन के कागजात के साथ भी हेरफेर करने कोशिश भी की थी, जिसकी शिकायत उसने आसपास के थाने में भी की थी। 11 मई की शाम लगभग साढ़े छह बजे गोलू तलवार, शाहरुख व अन्य साथी पहुंचे और फरियादी भारत वैष्णव पर तलवार तथा डंडे से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए। जैसे तैसे लहूलुहान हुए फरियादी भारत वैष्णव को पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी गोलू तलवार, शाहरुख तथा उसके साथियों पर भादवि की 294, 323, 524, 308, 506 तथा 34 तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस के शिकंजे से बाहर है। वहीं फरियादी भारत वैष्णव का उपचार जारी है, फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें