मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में दबंगों ने आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर दिया और खूब पीटा। आरोप है कि दबंग महिला का अपहरण कर ले जा रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
1 of 3
झाबुआ में दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में गुरुवार रक्षाबंधन के दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले में दबंगों ने आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर दिया और खूब पीटा। आरोप है कि दबंग महिला का अपहरण कर ले जा रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार घटना रायपुरिया थाना क्षेत्र के रूपारेल में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। इस घटना का आसपास के लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ दबंग लोग महिला को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाते दिख रहे हैं। वे उसे डंडे भी मार रहे हैं। एक शख्स महिला को ले जाने का विरोध करता दिख रहा है। उसे भी आरोपी लाठी-डंडे से पीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह महिला का पति है। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है। विवाद का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
2 of 3
झाबुआ में दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले पर कांग्रेस ने विश्व आदिवासी दिवस के एक दिन बाद ही आदिवासी महिला के साथ अत्याचार होने पर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि एक महिला को निर्वस्त्र करके पीटने की घटना ही मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत दिखाने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैं बच्चियों का मामा और बहनों का भाई हूं। रक्षाबंधन के दिन भाई के राज में बहन से इस तरह से अमानवीयता हो रही है। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जंगलराज जैसे हालात हैं।
झाबुआ में दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि मध्य प्रदेश के झाबुआ में रक्षाबंधन वाले दिन एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक, मानवीयता व इंसानियत को तार-तार करने वाला है। पता नहीं शिवराज सरकार में इस तरह का कृत्य करने वालों व कानून हाथ में लेने वालों के हौसले क्यों बुलंद हैं? इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।