फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: उत्तरप्रदेश से एमडी ड्रग लाकर भोपाल में खपाने वाली महिला गिरफ्तार, साथी को भी दबोचा

Tue, 17 Nov 2026 05:52 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर क्षेत्र से 38 वर्षीय श्रद्धा चौकीकर को 14.19 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उमरिया निवासी राजेन्द्र राय को भी पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भोपाल एमडी ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच ने महिला को तस्कर को दबोचकर उसके पास से करीब डेढ़ लाख रुपये की एमडी ड्रग जब्त की है। महिला की निशानदेही पर उसके एक साथी तस्कर को भी दबोचा गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी महिला बीई पास है जबकि उसका साथी के पास बीफार्मा की डिग्री है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार एमपी नगर ज़ोन-2 स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने एक महिला ग्राहकों को अवैध मादक पदार्थ 'एमडी' बेचने के लिए आने वाली है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। महिला जैसे ही वहां पर पहुंची उसे उसे हिरासत में लिया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने जब उसके पास मौजूद सामान की तलाशी ली तो उन्हें 14.19 ग्राम एमडी ड्रग मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रद्धा चौकीकर पिता अनिल चौकीकर, उम्र 38 वर्ष, निवासी- रेलवे कॉलोनी, छिंदवाड़ा, हाल मुकाम भोपाल बताया।

ये भी पढ़ें- राजनीति: कांग्रेस के मार्च से पहले भोपाल में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन पर रोक, तेज हुआ सियासी घमासान
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के चक्कर में फंसी
तस्दीक में पता चला कि आरोपिया श्रद्धा चौकीकर पिछले 10 साल से भोपाल में रह रही है। शौक और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के चक्कर में वह नशे की आदी हो गई थी । उसने बताया कि दो दिन पहले ही वह राजेन्द्र राय के साथ उत्तर प्रदेश गई थी, यह एमडी लेकर आए थे। आरोपिया की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साकेत नगर रीगल होटल के पास से दूसरे आरोपी राजेन्द्र राय उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम व थाना नरोजाबाद, जिला उमरिया को भी धर दबोचा। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि यह गिरोह पहले भी तस्करी कर चुका है या नहीं I

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें