फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने पकड़ी रफ्तार: अमरकंटक सबसे ठंडा, भोपाल-जबलपुर में पचमढ़ी से ज्यादा सर्दी, अगले चार दिन और गिरेगा तापमान

Wed, 11 Nov 2026 07:02 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। 17 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक 10.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि भोपाल-जबलपुर पचमढ़ी से भी सर्द रहे। अगले चार दिन में पारा 1 से 2 डिग्री और गिर सकता है। दूसरी ओर भोपाल और उज्जैन में एक्यूआई 400 पार होने से प्रदूषण भी परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में सर्दी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में गिरावट के साथ अब प्रदेश के 17 शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सबसे ज्यादा ठंड अमरकंटक और करौंदी में पड़ रही है। खास बात यह है कि राजधानी भोपाल और जबलपुर की रातें प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडी हो गई हैं। मौसम का मिजाज अगले चार दिनों में और बदल सकता है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की अतिरिक्त गिरावट का अनुमान जताया है। ठंड बढ़ने के साथ प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण भी चिंता बढ़ा रहा है। दिवाली के बाद भोपाल और उज्जैन में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंच चुका है। पांच साल में यह तीसरा मौका है, जब दोनों शहरों में प्रदूषण इस स्तर तक पहुंचा है। ग्वालियर, इंदौर, देवास, जबलपुर, मंडीदीप, सिंगरौली, पीथमपुर और कटनी में भी हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। रात आठ बजे के बाद कई शहरों में धुंध दिखाई देने लगती है, जबकि सुबह हल्का कोहरा छा रहा है।
विज्ञापन


अमरकंटक में 10.8 डिग्री पर पहुंचा पारा
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अमरकंटक में दर्ज किया गया। यहां रात का पारा 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कटनी के करौंदी में 11.3 डिग्री और दमोह में 12 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। शहडोल के कल्याणपुर में 12.3, रायसेन में 12.6 और बालाघाट के मलाजखंड में 12.8 डिग्री तापमान रहा। राजधानी भोपाल और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा में भी पारा 13 डिग्री रहा। इसके मुकाबले पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। उमरिया में 13.4, मंडला और नौगांव में 13.6, रीवा में 13.8, इंदौर में 14, खजुराहो में 14.4 और सीधी में 14.8 डिग्री तापमान रहा।

चार दिन में और बढ़ेगा ठंड का असर
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा। बुधवार को प्रदेश में कहीं भी आंधी या बारिश का अलर्ट नहीं है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण कई इलाकों में आंधी-बारिश हुई थी, लेकिन अब मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-इज्तिमा में दुकान लगाने के लिए धर्म की बंदिश नहीं: सभी को मौका,लॉटरी से आवंटित होंगी दुकानें,जाने आवेदन की डेट
विज्ञापन


नवंबर के दूसरे सप्ताह से बदलेगा मौसम
नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होने के साथ ही प्रदेश में ठंड का असर और तेज होने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के सीधे पहुंचने से रात के तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम के पुराने रिकॉर्ड भी इस इलाके में कड़ाके की ठंड की गवाही देते हैं। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं उज्जैन में 53 साल पहले नवंबर का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश का ट्रेंड भी रहा है। इस बार महीने की शुरुआत में ही बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणाली सक्रिय होने पर प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर बारिश हो सकती है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें