मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज बारिश की वजह से प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। गुरुवार को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हुई। मंडला और शिवपुरी के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। शिवपुरी में अटल सागर डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। राजधानी भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे। शाम से बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने अलगे चार दिन तक प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों बारिश का अलर्ट जारी किया है।
रीवा, खजुराहो और दतिया में पौन इंच बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को रीवा, छतरपुर के खजुराहो और दतिया में पौन इंच, मंडला-शिवपुरी में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं, भोपाल, बैतूल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, श्योपुर, दमोह, जबलपुर, सतना, सीधी, उमरिया, बालाघाट, धार, मऊगंज, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा समेत 20 से ज्यादा जिलों में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा
यह भी पढ़ें-भोपाल में 9 सेमी बारिश, जगह-जगह भरा पानी, रेंगती रहीं गाड़ियां, सड़कें बनी तालाब
इस वजह से हो रही प्रदेश भर में तेज बारिश
प्रदेश से 2 टर्फ गुजर रही है। इनमें से एक मानसून टर्फ है। इस वजह से पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर चल रहा है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। 5 और 6 जुलाई को सभी जिले तरबतर हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें-वीडी शर्मा ने हेमंत खंडेलवाल को सौंपी कमान, भावुक विदाई में मांगी माफी; शिवराज बोले- "भाजपा के शुभंकर
प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
4 जुलाई: अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह और पन्ना में अति भारी बारिश हो सकती है। श्योपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है।
5 जुलाई: गुना, अशोकनगर, सीधी, राजगढ़, विदिशा,सागर, दमोह, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, सिंगरौली, श्योपुर और शिवपुरी में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। बाकी जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।
6 जुलाई: विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, गुना, अशोकनगर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, मैहर, पन्ना और सतना में भारी बारिश हो सकती है।