फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: मध्यप्रदेश में 'मिधिली' तूफान का असर, फिर बने बारिश के आसार, पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा

Sun, 19 Nov 2023 07:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में दिन और रात का तापमान गिरने लगा है। दिन में शिवपुरी तो रात में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 28 नवंबर के बाद तापमान तेजी से गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। 
विज्ञापन
मिधिली तूफान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठे 'मिधिली' तूफान और उत्तर भारत में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश के आसार बन रहे हैं। 26-27 नवंबर को एमपी के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन


इधर, राजधानी भोपाल में आगामी दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। ठंड की अगर बात करें तो प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान गिरने से सुबह और रात में ठंड जोर पकड़ने लगी है। छिंदवाड़ा, खजुराहो, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, रीवा, सतना, बैतूल, धार, गुना, ग्वालियर, मलाजखंड, इंदौर, रायसेन, शिवपुरी, उज्जैन और रतलाम जेसे 18 जिलों में शनिवार को दिन का तामपान 30 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

शिवपुरी दिन में पचमढ़ी रात में सबसे ठंडा
प्रदेश में सबसे ठंडे जिले की बात की जाए तो शिवपुरी में दिन का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस सबसे कम दर्ज किया गया, जबकि रात में पचमढ़ी सबसे ठंडी रहा। यहां तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही राजगढ़ में पारा 11.6 डिग्री, गुना में 11.4 डिग्री, ग्वालियर में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान है। दतिया, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर में भी ठंड ज्यादा है। मलाजखंड में भी दिन का तापमान लगभग शिवपुरी के बराबर 27.5 डिग्री रहा। वहीं, इंदौर में 29.5 डिग्री, रायसेन में तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल 
मौसम का आंकड़ा देखें तो नवंबर में बारिश का ट्रेंड है। वर्ष 1936 में पूरे महीने 134.1 मिमी यानी 5.2 इंच बारिश दर्ज की गई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 10 नवंबर 1969 में 76.4 मिमी यानी 3 इंच का है। वहीं 4 नवंबर 1977 को दिन का टेम्परेचर 35.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह नवंबर में इतने तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। 30 नवंबर 1941 को रात का तापमान 6.1 डिग्री पहुंचा था।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक
मौसम वैज्ञानिकों की बात करें तो भोपाल केंद्र के फोरकास्ट इंचार्ज डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में तूफान 'मिधिली' उठा है। इसके साथ ही 24 25 नवंबर को उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। इसके चलते अभी आने वाले एक हफ्ते तक तेज ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। वहीं 26 या 27 नवंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। खासकर पश्चिमी हिस्से में बारिश होने का संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें