फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मौसम का बदला मिजाज, कड़ाके की ठंड से मिली राहत, ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश के आसार

Tue, 24 Jan 2023 02:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather Today: सोमवार को किसी भी जिले के तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज नहीं किया गया। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 11°C धार, उमरिया, मलांजखण्ड (बालाघाट) और दतिया में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से राहत, लेकिन छाया रहेगा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मौसम में आये बदलाव के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है, लेकिन कई जिलों में अब भी घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ शहरों में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 28 जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ग्वालियर और चम्बल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। गुना, रतलाम, शिवपुरी और छतरपुर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान ग्वालियर संभाग के जिलों में काफी बढ़ा, जबकि शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा और सागर संभाग के जिलों में सामान्य से विशेष रूप से अधिक, भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम और शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक एवं शेष संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रहा। सोमवार को किसी भी जिले के तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज नहीं किया गया। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 11°C धार, उमरिया, मलांजखण्ड (बालाघाट) और दतिया में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने चंबल संभाग के जिलों, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया में हल्की बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों छतरपुर,निवाड़ी और टीकमगढ़ में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें