फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WAVES 2025: वैश्विक मंच पर चमकेगा मध्यप्रदेश, रचनात्मकता और संस्कृति का होगा भव्य प्रदर्शन

Wed, 30 Apr 2025 11:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

WAVES 2025 समिट में मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक विविधता, डिजिटल रचनात्मकता और पर्यटन की अनंत संभावनाओं के साथ वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 1 से 4 मई तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने जा रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत, रचनात्मक उद्योगों और पर्यटन संभावनाओं के साथ वैश्विक मंच पर दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मई को इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे। 4 मई 2025 तक चलने वाले इस आयोजन में मध्यप्रदेश "अतुलनीय मध्यप्रदेश" पेवेलियन, “अमृतस्य मध्यप्रदेश” नृत्य-नाटिका, नई फिल्म पर्यटन नीति और एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 जैसे नवाचारों के माध्यम से प्रमुख भागीदार रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: एआईसीसी का नाम बताकर कांग्रेस नेत्रियों को पद देने का लालच, अभद्र भाषा में की बातचीत, पार्टी का अलर्ट

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि WAVES 2025 के दौरान प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और डिजिटल रचनात्मकता को समर्पित कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 2 मई को “अमृतस्य मध्यप्रदेश” नामक भव्य नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति की जाएगी, जिसमें 100 से अधिक कलाकार प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर सजीव करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: सांसद बोले- किसी मियां में ताकत हो तो लव जिहाद करके दिखाए, मेरा जन्म दाढ़ी-टोपी से निपटने के लिए हुआ
विज्ञापन


3 मई को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में “डिजिटल सपनों और सिनेमाई दृष्टिकोण के साथ: मध्य प्रदेश -अगला रचनात्मक केंद्र” विषय पर पैनल डिस्कशन आयोजित होगा। इसमें सरकार, फिल्म और एवीजीसी उद्योग से जुड़ी प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें एकता कपूर, आशीष कुलकर्णी और शोभा संत प्रमुख हैं। इस सत्र का उद्देश्य प्रदेश में फिल्म, गेमिंग, एनीमेशन और एक्सटेंडेड रियलिटी जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में निवेश और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ें-  Bhopal: वक्फ कानून का विरोध जारी, एमपी में आज आधे घंटे तक घरों और दुकानों की बिजली बंद रखेगा मुस्लिम समाज

मध्यप्रदेश की नई फिल्म पर्यटन नीति 2025 और एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 को इस समिट में विस्तृत रूप से साझा किया जाएगा। इन नीतियों का उद्देश्य 2029 तक 2,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना, 20,000 रोजगार सृजित करना और 150 से अधिक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त, आयोजन स्थल पर 60 वर्ग मीटर में फैला "अतुलनीय मध्यप्रदेश" पेवेलियन पर्यटकों को इंटरैक्टिव मैप, एलसीडी स्क्रीन और एनामॉर्फिक डिस्प्ले के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, वन्य क्षेत्रों और सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराएगा। साथ ही आगंतुकों को ब्रोशर, पर्यटन मैप और स्मृति-चिन्ह भी वितरित किए जाएंगे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें