र मुंबई में आयोजित पैनल चर्चा में विशेषज्ञों और फिल्म निर्माण से जुड़ी हस्तियों ने भाग लिया
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश अब सिर्फ पर्यटन या विरासत के लिए नहीं, बल्कि फिल्मों और डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री के लिए भी देश का अगला बड़ा हब बनने को तैयार है। WAVES 2025 समिट में फिल्म पर्यटन और AVGC-XR नीति 2025 को लेकर मुंबई में आयोजित पैनल चर्चा में विशेषज्ञों और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों ने इस दिशा में प्रदेश की क्षमताओं और योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में आयोजित इस सत्र का विषय था – “डिजिटल सपनों और सिनेमाई दृष्टिकोण के साथ: मध्यप्रदेश – अगला रचनात्मक केंद्र”। चर्चा के दौरान प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशिका एकता कपूर ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए जरूरी सभी सुविधाएं मौजूद हैं—छूट, सिंगल विंडो क्लीयरेंस, खूबसूरत लोकेशन और सहयोगी माहौल। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह स्पेन अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं की पसंद बना, उसी तरह मध्यप्रदेश भी जल्द पहली पसंद बनेगा।
ये भी पढ़ें-
Bhopal: एमपी में बन रहे मॉडर्न वैक्सीनेशन सेंटर, ऑनलाइन मिलेगा अपॉइंटमेंट, भोपाल समेत आठ जिलों में होगी शुरुआत
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आईटी संजय दुबे ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि फिल्म शूटिंग के साथ-साथ उसका प्री और पोस्ट प्रोडक्शन भी मध्यप्रदेश में ही हो। इसी उद्देश्य से AVGC-XR नीति 2025 को तैयार किया गया है, जिससे फिल्म व डिजिटल मीडिया दोनों को एकसाथ बढ़ावा मिल सके। प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने फिल्म टूरिज्म नीति की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि तीन चरणों में इन्क्रीमेंटल इंसेंटिव्स दिए जाते हैं- पहली बार शूटिंग पर 1.5 करोड़, दूसरी बार 1.75 करोड़ और तीसरी बार 2 करोड़ तक की सहायता। स्थानीय भाषा और कलाकारों को शामिल करने पर अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Bhopal: नर्सिंग परीक्षा के पारदर्शिता पर फिर खड़े हुए सवाल, NSUI ने आरोपियों को परीक्षक बनाने का लगाया आरोप
फिक्की एवीजीसी फोरम चेयरमैन आशीष कुलकर्णी ने बताया कि भोपाल और इंदौर की कम लागत और सुविधाएं, प्रदेश को AVGC सेक्टर के लिए उपयुक्त बनाती हैं। वहीं शोभा सेंट (क्रिएटिव लैंड स्टूडियोज) ने कहा कि MP की लोकेशन्स अब अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं की पहली पसंद बन रही हैं। WAVES 2025 में यह संवाद प्रदेश में डिजिटल क्रिएटिव उद्योग और सिनेमाई अवसरों के विस्तार की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है।