फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में गोवंश के अवशेष मिलने पर बवाल: बजरंग दल-विहिप सड़क पर उतरे, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग

Sun, 15 Nov 2026 11:58 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के जहांगीराबाद में गोवंश काटे जाने के आरोप पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तीन गायों के अवशेष मिलने का दावा करते हुए चार लोगों पर आरोप लगाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने हमले और गाड़ी में तोड़फोड़ की शिकायत भी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाने के बाहर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के जहांगीराबाद में गोवंश काटे जाने के आरोप ने रविवार को तूल पकड़ लिया। तीन गायों के अवशेष मिलने का दावा करते हुए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शब्बन चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


तड़के मौके पर पहुंचे, तीन गायों के अवशेष मिलने का दावा
कार्यकर्ताओं के मुताबिक, रविवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच उन्हें जहांगीराबाद इलाके में गोवंश काटे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पांच गाय जीवित मिलीं, जबकि तीन गायों के अवशेष पड़े होने का दावा किया गया। कार्यकर्ताओं ने अजहर अली, इमरान, आदिल और मुज्बील पर इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है।

विरोध के दौरान विवाद और हमले का आरोप
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विरोध के दौरान उनके साथ विवाद हुआ और उन पर हमला किया गया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने की शिकायत भी पुलिस से की गई है। तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले करने का दावा भी सामने आया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपा एमपी: 19 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे, बीस नवंबर के बाद बारिश के आसार
विज्ञापन



थाने में धरना, अवशेषों की जांच की मांग
घटना से नाराज कार्यकर्ता जहांगीराबाद थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने बरामद अवशेषों की जांच कराने, आरोपियों की भूमिका उजागर करने और कथित हमले व वाहन में तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल गोवंश काटे जाने और नामजद लोगों की संलिप्तता की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। अवशेषों की जांच और पुलिस की पड़ताल के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें