सीएम यादव ने पं. मुस्तफा आरिफ की गीता भारती पुस्तक का विमाचन किया
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समत्व भवन में पंडित मुस्तफा आरिफ उज्जैन की नई पुस्तक ‘गीता भारती’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में भगवद गीता के 700 संस्कृत श्लोकों को सरल हिंदी मुक्तकों (काव्य) के रूप में लिखा गया है। मुख्यमंत्री ने लेखक पंडित मुस्तफा आरिफ को इस अनोखे काव्य सृजन के लिए बधाई दी। लेखक पंडित मुस्तफा आरिफ ने बताया कि उन्होंने पहले कुरान शरीफ की 6666 आयतों पर 10 हजार हिंदी पद रचे थे। इसके बाद उन्हें परमात्मा की प्रेरणा से कर्म-आधारित धर्म ग्रंथों की ओर रुझान हुआ। श्रीमद भगवद्गीता के कर्म दर्शन से गहराई से प्रभावित होकर उन्होंने गीता के 700 श्लोकों को 786 हिंदी मुक्तकों में ढाल दिया।