कौन हैं कुणाल की होने वाली पत्नी?
कुणाल सिंह की होने वाली पत्नी रिद्धि जैन जाने मांने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती है। रिद्धि के पिता संदीप जैन भी बड़े डॉक्टर हैं। कुणाल और रिद्धि भोपाल में एक ही स्कूल में पढ़े हैं। कुणाल एग्रीक्ल्चर बिजनेस करते हैं।
मायरा की रश्म में शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
शादी से पहले शिवराज ने क्या कहा?
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा- आज हमारे घर में सौभाग्य का उदय हुआ है, कुणाल और रिद्धि की सगाई सानंद संपन्न हुई है। हमारे घर रिद्धि बहू बनकर नहीं, बेटी के रूप में आ रही है। माता-पिता होने के नाते, साधना और मैं इस शुभ अवसर पर आनंद और गर्व से भर गए हैं। कुणाल की बचपन की यादें आज एक-एक कर सामने आ रही हैं- शांत, सौम्य, सुशील, शिष्ट, शालीन और सुंदर होने के साथ-साथ कुणाल बचपन में बेहद चुलबुले भी थे। कुणाल और रिद्धि सच में एक-दूसरे के लिए बने हैं। हमारी अनंत शुभकामनाएं कि वे दोनों एक उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं- न केवल अपने लिए, बल्कि औरों के लिए भी। यही सीख हमने हमेशा दी है और हमें विश्वास है कि कुणाल और रिद्धि इसी राह पर चलते रहेंगे। हमारी बेटी रिद्धि का हमारे परिवार में हार्दिक स्वागत है। ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं...।