फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : अपनों ने छोड़ा साथ तो दानिश और सद्दाम ने किया हिंदू शवों का अंतिम संस्कार

Sun, 25 Apr 2021 03:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

  • दानिश और सद्दाम ने अब तक 60 हिंदू शवों का अंतिम संस्कार किया है
विज्ञापन
शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते... (file photo) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा आसमान छू रहा है। हालात इस कदर बेकाबू हैं कि शवों को जलाने लिए श्मशान घाट के बाहर लंबी लंबी कतारें लगी हैं। कई परिजन तो कोरोना के डर के कारण अपनो का अंतिम संस्कार करने से डर रहे हैं। वहीं भोपाल के रहने वाले दो युवक कोरोना के साये के बीच इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


इन युवकों का नाम दानिश और सद्दाम है। दोनों ने अब तक 60 हिंदू शवों का अंतिम संस्कार किया है। खास बात यह कि दानिश और सद्दाम उन शवों का अंतिम संस्कार करते हैं, जिनके परिजन कोरोना वायरस के डर से शमशान घाट पर नहीं पहुंच पाते हैं।

खबरों की माने तो दानिश और सद्दाम दिन-रात काम कर शवों के अंतिम संस्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे भी लोग जो शव को छुने से मना कर देते हैं, तो श्मशान घाट वाले हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार करते हैं। उनका कहना है कि यह हमारा काम है हम धर्म नहीं देखते और ऐसा काम आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बता दें, कि इस वक्त रमजान का पाक महीना चल रहा है। दानिश और सद्दाम रोजा भी रखते हैं। वाकई, ऐसे बुरे समय में भाईचारे की यह सकारात्मक खबर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें