फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Talaq: भोपाल के इंजीनियर ने चलती ट्रेन में पत्नी को दिया तीन तलाक, पहले से शादीशुदा, जानें मामला

Fri, 03 May 2024 11:01 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Triple Talaq: मध्य प्रदेश के भोपाल में काम करने वाले कंप्यूटर इंजीनियर ने कोटा की महिला से इसी साल 12 जनवरी को निकाह किया था। दोनों ट्रेन से जा रहे थे, तभी झांसी में इंजीनियर ने महिला को तीन बार तलाक कहा और ट्रेन से उतर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन में अपनी पत्नी को तीन तलाक दिया और ट्रेन से उतरकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों का निकाह एक वैवाहिक वेबसाइट पर संपर्क में आने के बाद इसी साल 12 जनवरी को हुआ था। दोनों भोपाल जा रहे थे, रास्तें में झांसी में यह घटना हुई। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि 28 वर्षीय मोहम्मद अरशद ने 12 जनवरी को कोटा की रहने वाली अफसाना (26) से निकाह किया था। अरशद एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और भोपाल में काम करता है। 29 अप्रैल को झांसी स्टेशन पर अरशद ने अफसाना से तीन बार तलाक कहा और ट्रेन से उतर गया। फरार होने से पहले अरशद ने कथित तौर पर अफसाना को पीटा भी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से अफसाना घबरा गई और उसने रेलवे पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने उसे कानपुर भिजवाया और अरशद की तलाश शुरू की। 

अरशद ने दिया था धोखा
अफसाना पिछले हफ्ते अरशद के पैतृक निवास कानपुर गई थी। वहां उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। इस बात को लेकर सवाल उठाए जाने पर अरशद और उसकी मां ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दोनों के बीच विवाद चलता रहा और भोपाल जाते समय झांसी स्टेशन पर वह तीन बार तलाक बोलकर फरार हो गया। अफसाना ने एक वीडियो संदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि अरशद के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सर्कल ऑफिसर प्रिया सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर अरशद, उसके मामा अकील, पिता नफीसुल हसन और मां परवीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें