फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश के 18 IAS अधिकारियों के तबादले, इंदौर के आयुक्त पवन शर्मा भेजे गए भोपाल, उनकी जगह लेंगे भयडिया

Mon, 31 Jul 2023 08:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर

सार

 IAS Transfer in MP : विधानसभा चुनाव के पहले कई जिलों में कमिश्नर, कलेक्टर व निगम आयुक्त बदल गए हैं। इंदौर के संभागायुक्त पवन शर्मा को भोपाल भेजा गया है, वहीं, उनकी जगह इंदौर में भोपाल के मालसिंह भयडिया को भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के 18 आईएएस अफसरों के तबादले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य शासन ने रविवार आधी रात को 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे कई जिलों में कमिश्नर, कलेक्टर व निगम आयुक्त बदल गए हैं। इंदौर के संभागायुक्त पवन शर्मा को भोपाल भेजा गया है, जबकि भोपाल के मालसिंह भयडिया को इंदौर भेजा गया है। तबादला आदेश से पांच जिलों के कलेक्टर, चार संभागायुक्त बदल गए हैं। उज्जैन के संभागायुक्त संदीप यादव को प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल, डॉ. संजय गोयल प्रमुख राजस्व आयुक्त को उज्जैन का संभागायुक्त बनाया गया है। नर्मदापुरम के श्रीमन शुक्ला को प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड बनाया गया।
विज्ञापन


पांच जिलों के कलेक्टर बदले
हरजिंदर सिंह पन्ना के नए कलेक्टर होंगे, वहीं संजीव श्रीवास्तव को भिंड कलेक्टर, मनोज पुष्प को छिंदवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ बुद्धेश कुमार वैद्य को उमरिया का कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह तरुण राठी को गुना कलेक्टर पदस्थ किया गया है। 

इनकी भी नई पदस्थापना
श्रीकांत भनोत को श्रम आयुक्त इंदौर, भोपाल ननि आयुक्त बीएस चौधरी कोलसानी को नगरीय विकास व आवास में उपसचिव बनाया गया है। पन्ना के कलेक्टर संजय मिश्रा को उपसचिव पदस्थ किया गया है। वहीं, उमरिया के कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी को माशिमं भोपाल का सचिव बनाया गया। भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस. को डेयरी फेडरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इसी तरह गुना कलेक्टर नोबेल को भोपाल नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। छिंदवाड़ा कलेक्टर शीतला पटले को सीएम कार्यालय में उपसचिव बनाया गया है। भोपाल ननि के अपर आयुक्त संदीप केरकेट्टा को भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें