फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp: बीजेपी के सदस्यता अभियान को नेता प्रतिपक्ष ने बताया फर्जी, कहा- डरा धमका कर लोगों को बनाया जा रहा है सदस्य

Thu, 26 Sep 2024 06:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बीजेपपी के सदस्यता अभियान को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने फर्जी बताते हुए वीडी शर्मा पर जमकर निशना साधा। उन्होंने कहा है कि जैसा फर्जी BJP का सदस्यता अभियान, वैसा ही फर्जी पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान भी है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सहित देश भर में भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सदस्यता अभियान चला रही है। इसे लेकर पार्टी में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश में पहले चरण में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाने का दावा किया जा रहा है। वही दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदस्यता अभियान को फर्जी बताते हुए वीडी शर्म पर जमकर निशना साधा। उन्होंने कहा है कि जैसा फर्जी BJP का सदस्यता अभियान, वैसा ही फर्जी पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान भी है।
विज्ञापन



सदस्यता अभियान में सरकारी तंत्र का कर रहे उपयोग 
 गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 25 सितंबर को सदस्यता अभियान का पहला चरण पूरा होने पर बीजेपी द्वारा प्रदेश में सदस्यता महाअभियान का आयोजन किया गया था। इस में बताया गया कि कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बढ़चढ़कर काम किया और एक करोड़ से अधिक का टारगेट पूरा किया। तो वही एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने वीडी शर्मा पर हमला बोलते हुए मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि जैसा फर्जी BJP का सदस्यता अभियान, वैसा ही फर्जी पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान भी है। आए दिन मीडिया में खबरें आ रही है कि जबरन जनता को धमका कर, सरकारी तंत्र का प्रयोग करके भाजपा अपना फर्जी सदस्यता अभियान चला रही है। उज्जैन में आउटसोर्स कर्मचारियों को भाजपा का सदस्य बनाने का काम दे दिया गया जिससे जनता के कार्य को रोका गया। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी मीडिया में आने वाली खबरों को झूठा बता रहे है।


सार्वजनिक स्थानों को बनाया भाजपा का कार्यालय
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आगे कहा कि ‘सरकारी राशन की दुकान हो, सरकारी कॉलेज हो या हॉस्पिटल हो सभी जगह भाजपा का फर्जी सदस्यता अभियान चल रहा है, जनता परेशान है। सार्वजनिक स्थानों को भाजपा कार्यालय में तब्दील कर दिया गया है। क्या यह जन व्यवस्था और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग नहीं? क्या वीडी शर्मा जी मारपीट कर, सदस्य बनाने को सही मानते हैं ?’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें