फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: जेल से छूटते ही महिला से दुष्कर्म, फोटोग्राफर के सिर पर बीयर की बोतल मारकर हत्या…भोपाल में बेखौफ हुए बदमाश

Sat, 01 Jun 2024 02:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal: बागसेवनिया में रहने वाली एक महिला के साथ युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया और बाहर से कुंडी लगाकर भाग निकला। इस दौरान धक्का लगने से महिला के ढाई साल के बच्चे को भी चोट आई। वहीं बागसेवनिया थाने से चंद कदम पर स्थित कलारी के सामने झगड़ा कर रहे तीन लड़कों को समझाना एक फोटोग्राफर को महंगा पड़ गया। समझाईश देने से नाराज लड़कों ने फोटोग्राफर के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इन बदमाशों में पुलिस का भय बिल्कुल नहीं है, जो साफ नजर आ रहा है, इसलिए राजधानी में एक के बाद एक कई ऐसी वारदातें सामने आई है, जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

विज्ञापन


पहले मामले में आरोपी महिला के पति के साथ ही काम करता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह कुछ दिनों पहले ही छेड़छाड़ के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय महिला गृहणी है। उसका पति कीटनाशक बनाने वाली एक दवा फैक्टरी में काम करता है। कुछ दिनों पहले महिला के पति ने किराए का मकान खाली किया, जिसके बाद वह फैक्टरी मालिक के मकान की छत पर बने कमरे में रह रहा है। शिवांग त्रिपाठी नामक युवक महिला के पति के साथ फैक्टरी में काम करता है। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे महिला अपने मासूम बच्चे के साथ कमरे में सो रही थी, जबकि उसकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच शिवांग महिला के घर पहुंचा और गेट में जोर से धक्का मारा को वह खुल गया। अंदर जाकर उसने महिला को दबोच लिया और उसके साथ गलत काम किया।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस के अनुसार बीती 20 मई की रात वह विद्या नगर में एक पार्टी से फोटोग्राफी की बात करके घर लौट रहा था। रात करीब 10 बजे बागसेवनिया स्थित कलारी के सामने पहुंचा तो तीन लड़के आपस में झगड़ा करते हुए दिखाई दिए। अरविंद ने तीनों को झगड़ा करने से मना किया तो वह आपसी विवाद छोड़कर अरविंद के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी बीच एक नाबालिग लड़के ने बीयर की बोतल से अरविंद के सिर पर हमला कर दिया। अरविंद के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो तीनों हमलावर वहां से भाग निकले। इस दौरान अरविंद की सोने की अंगूठी, चैन और जेब में रखे रुपए भी कहीं गिर गए। आसपास तलाश करने के बाद भी जब सामान नहीं मिला तो वह देर रात किसी तरह अपने घर पहुंचा। इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची पत्नी अरविंद की पत्नी हर्षा नागर ने शरीर में लगी चोटों के बारे में पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं तीसरा मामले में राजधानी की क्राइम ब्रांच ने एक कुख्यात बदमाश को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जहांगीराबाद, टीला जमालपुरा, ऐशबाग, पिपलानी और टीटी नगर इलाके में पहले से कई संगीन अपराध दर्ज हैं। वह अवैध हथियारों की तस्करी भी करता है। तस्करी करते हुए भी वह पकड़ा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि महावीर मेडिकल कालेज गांधी नगर के पास संदिग्ध रूप से मौजूद एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम बनाकर मौके पर भेजी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें