फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलसचिव: पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी, उज्जैन, इंदौर, भोपाल समेत यहां बदलाव

Thu, 01 Oct 2026 09:12 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में उप कुलसचिवों की पदोन्नति के बाद 10 अधिकारियों की कुलसचिव पद पर नई पदस्थापना की गई है। उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल, खरगोन, इंदौर, छिंदवाड़ा, महू और गुना समेत कई विश्वविद्यालयों में इसका असर होगा।
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पदस्थ उप कुलसचिवों को कुलसचिव के पद पर पदोन्नत करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 1 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार 10 अधिकारियों को कुलसचिव के पद पर स्थानापन्न रूप से पदस्थ किया गया है। इन सभी की पदोन्नति दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के अधीन रहेगी। आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी नवीन पदस्थापना वाले स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्हें सात दिन के भीतर नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- अनिल कुमार शर्मा को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन का कुलसचिव बनाया गया है।
- डॉ. केके बग्गा को जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर का कुलसचिव बनाया गया है।
- डॉ. अजीत श्रीवास्तव को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल में कुलसचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। वे प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। उनका मूल संवर्ग कुलसचिव है।
- डॉ. अजय वर्मा को टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन का कुलसचिव बनाया गया है।
- प्रज्ज्वल खरे को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर का कुलसचिव बनाया गया है।
- स्वाति वशिष्ठ को अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल का कुलसचिव बनाया गया है।
- शैलेन्द्र कुमार जैन को राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा का कुलसचिव बनाया गया है।
- रचना ठाकुर को डॉ. बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू का कुलसचिव बनाया गया है।
- डॉ. सोनवाल को क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना का कुलसचिव बनाया गया है।
- सुषमा सैयम को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट का कुलसचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें-एनजीटी का निर्देश: केरवा जलाशय की सीमा और बफर क्षेत्र होगा तय,ड्रोन सर्वे और जमीनी सत्यापन,33 अतिक्रमण की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन और इंदौर से भी बदलाव
नई पदस्थापनाओं में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन से तीन अधिकारियों का नाम शामिल है। वहीं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से भी प्रज्ज्वल खरे और रचना ठाकुर को नई जिम्मेदारी दी गई है। भोपाल में भी अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में कुलसचिव स्तर पर नई पदस्थापना की गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें