हादसे में एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच छात्र घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल किया। सभी घायलों का इलाज जारी है।
निजी स्कूल के छात्र रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह बैंडमिंटन खेलने के लिए निकले थे। बैरागढ़ चीचली इलाके में उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइड से टकराने के बाद दूसरी ओर जा रही कार से टकरा गई। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि पांच घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह एक कार बैरागढ़ चीचली इलाके से तेज रफ्तार से गुजर रही थी। इस कार में पांच छात्र सवार थे। सडक़ पर अचानक कुत्ता आ जाने के कारण कार चला रहा युवक घबरा गया तथा उसने कार डिवाइडर की ओर मोड़ दी। कार की रफ्तार ज्यादा थी इसलिए युवक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। डिवाइडर से टकराने के बाद कार दूसरी ओर की सड़क से गुजर रही कार से जा भिड़ी। इस कार में एक युवक ही था।
हादसे के दौरान एक छात्र कार में बुरी तरह से फस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद हादसे का शिकार हुई गाड़ियों को सड़क के किनारे किया। जानकारी के अनुसार हादसे में डिवाइडर से टकराने वाली कार में सवार पांच छात्रों में से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि बाकी पांच का इलाज चल रहा है।