फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम का असर 14 जिलों में हुई झमाझम बारिश, कई जगह भरा पानी, भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 20 Aug 2024 08:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में भारी उमस के बीच स्ट्रांग सिस्टम का असर मंगलवार को देखने को मिला। राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन छिंदवाड़ा, नीमच समेत प्रदेश के 14 जिलों में झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
इंदौर में हुई तेज बारिश भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में भारी उमस के बीच स्ट्रांग सिस्टम का असर मंगलवार को देखने को मिला। राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन छिंदवाड़ा, नीमच समेत प्रदेश के 14 जिलों में झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली। भोपाल में सुबह धूप रही अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बतादें की प्रदेश में करीब एक हफ्ते के ब्रेक के बाद बारिश का दौर फिर शुरू हुआ है। इधर नर्मदापुरम में तवा डैम के 5 गेट खोले गए। मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


अगले 24 घंटे के लिए मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश को लेकर मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार शहडोल, अनुपपुर,अमरकंटक, भिंड, मुरैना, आगर, गुना, मंदसौर, बैतूल, राजगढ़, उज्जैन महाकालेश्वर और शिवपुरी में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, साथ ही विदिशा उदयगिरि, रायसेन में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।  सांची, ग्वालियर, इंदौर, देवास, नीमच, रतलाम, हरदा, खंडवा, शाजापुर, सीधी, सिंगरौली, गुना, अशोकनगर, दतिया, बैतूल, बुरहानपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सागर, नर्मदापुरम एवं  उत्तरी भोपाल, श्योपुर कलां, झाबुआ, अलीराजपुर, धार मांडू, देवास, जबलपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्ना, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, उमरिया, बड़वानी में निवारी और बिजली के साथ हल्की आंधी और बारिश होने की संभावना है। खरगोन, पश्चिम सीहोर, सतना, रीवा और मऊगंज में भी बारिश हो सकती है।

सागर में दो इंदौर में डेढ़ इंच हुई बारिश 
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में मंगलवार को सागर में सबसे ज्यादा सवा 2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इंदौर में डेढ़ इंच बारिश हुई। पचमढ़ी में सवा इंच, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। बैतूल, धार, गुना, छिंदवाड़ा, मंडला, नर्मदापुरम और बालाघाट जिले के मलाजखंड में भी पानी गिरा। आगर जिले में भी मूसलाधार बारिश हुई। सीनियर मौसम वैज्ञानिक प्रकाश दामले ने बताया, 'लो प्रेशर एरिया अभी भी एक्टिव है। यह सिस्टम अगले 2 से 3 दिन में आगे बढ़ेगा। इससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी भी बनी रहेगी। 
विज्ञापन


21 और 22 अगस्त को भारी बारिश
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वर्षा का एक मजबूत सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिससे 21 और 22 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी वर्षा होगी। इसका कारण बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात है, जो कम दबाव के क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक इस मानसून सीजन की 76 प्रतिशत से अधिक यानी 28.5 इंच वर्षा हो चुकी है। मानसून ट्रफ बीकानेर से सीधी होते हुए इस सिस्टम से मर्ज हो रही है, जिससे राज्य में बारिश का दौर फिर से लौटेगा। इस स्थिति के चलते प्रदेश के लोगों को अगले कुछ दिनों में भारी वर्षा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें