फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दोस्तों के सामने कजलीखेड़ा नहर में डूबा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, राखी बंधवाने आया था घर

Mon, 18 Aug 2025 10:25 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कजलीखेड़ा नहर में नहाते समय 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृष्णा सिंह की डूबने से मौत हो गई। कृष्णा नागपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने भोपाल आया हुआ था।
 
विज्ञापन
मृतक कृष्णा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कजलीखेड़ा नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक कृष्णा सिंह नागपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने भोपाल आया हुआ था। सोमवार को उसे नागपुर लौटना था, लेकिन रविवार शाम दोस्तों संग पिकनिक के दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


कोलार पुलिस के अनुसार, कृष्णा सिंह मूल रूप से अमराई बागसेवनिया का रहने वाला था। वह भोपाल से पढ़ाई पूरी करने के बाद नागपुर में नौकरी कर रहा था। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर वह भोपाल लौटा और परिवार संग समय बिताया। रविवार को वह चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कजलीखेड़ा नहर गया था। नहर में नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया।


ये भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: लापता बहन को ढूंढ़ने इटारसी पहुंचे भाई; रेलवे स्टेशन पर खंगाले CCTV फुटेज; जानें क्या मिला?
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के दौरान उसके दोस्त नहर किनारे मौजूद थे, लेकिन तैरना ठीक से न आने की वजह से वे कृष्णा को बचा नहीं पाए। देर शाम दोस्तों ने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी और उसे अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, कृष्णा परिवार का इकलौता बेटा था और घर की आर्थिक जिम्मेदारी भी संभालता था। उसकी एक बहन है, जिसने उसे राखी बंधवाने के लिए बुलाया था। परिवार के लिए यह हादसा गहरा आघात लेकर आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें