विधानसभा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे और गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। शिवराज सिंह चौहान ने दर्शक दीर्घा में बैठककर मध्य प्रदेश सरकार का बजट भाषण सुना।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
MP Budget 2025: आज मध्य प्रदेश 2025 का बजट पेश हो रहा है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में प्रदेश को नई-नई सौगातें दे रहे हैं। इस बीच विधानसभा की दर्शक दीर्घा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठे नजर आए। जिसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका जाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2025 का बजट पेश कर रहे हैं। इस दौरान सदन में प्रदेश के विकास से जुड़ी कई नई घोषणाएं की जा रही हैं। बजट सत्र के बीच एक खास नजारा देखने को मिला जब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बैठे नजर आए।
उसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद उनके पास पहुंचे और गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। शिवराज सिंह चौहान, जो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सरकार का जोर प्रदेश के समग्र विकास पर है।