फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp:दिग्विजय के बयान पर हंगामा जारी, जीतू पटवारी ने किया समर्थन, बीजेपी ने दिग्विजय का पुराना वीडियो किया जारी

Mon, 09 Sep 2024 06:51 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिग्विजय सिंह का बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के लिए दिए गए बयान पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जीतू पटवारी नें उनके बयान का समर्थन किया वहीं बीजेपी ने उनका पुराना वीडियों जारी किया जिलमें वे ओसामा जी बोलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले दिग्विजय सिंह के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर दिए गए बयान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले भाजपा ने इस बयान का विरोध करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, सोमवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जिस भाषा का उपयोग किया, वह सार्वजनिक जीवन के लिए उचित नहीं है। उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। इधर, भारतीय जनता पार्टी ने 'आतंकी समर्थक' वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट किया है। भाजपा ने दिग्विजय सिंह का आतंकी ओसामा बिन लादेन को 'ओसामा जी' कहकर संबोधित करने वाला एक पुराना वीडियो साझा करते हुए लिखा कि ओसामा को 'जी' कहकर संबोधित करने वाले मिस्टर बंटाधार बताएं कि आतंकियों से इतना प्रेम क्यों है।
विज्ञापन


शर्मा सार्वजनिक जीवन में ओछी भाषा से बचें
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के वक्तव्य को मैंने सुना है और दिग्विजय सिंह की बात भी सुनी है। दिग्विजय सिंह ने केवल इतना कहा कि आपकी ही सरकार है, यदि आरोप हैं तो कार्रवाई कीजिए। लेकिन वीडी शर्मा ने जिस भाषा का उपयोग किया, वह सार्वजनिक जीवन के लिए उचित नहीं है। उन्होंने मेरी मर्दानगी की जांच करने जैसी बात कही। ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। शर्मा को सार्वजनिक जीवन में ओछी भाषा से बचना चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने कहा था नपुंसक
दिग्विजय सिंह ने वीडी शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें 'नपुंसक' कहा था। बीते शनिवार को भोपाल स्थित माकपा कार्यालय में आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि यदि वीडी शर्मा को लगता है कि मैं आतंकवादी संगठनों का समर्थक हूं, तो मुझे उनकी नपुंसकता पर अफसोस होता है। उन्होंने यह भी कहा था कि मुसलमानों, अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के बीच साक्षरता दर लगभग समान है, लेकिन सरकारी नौकरियों में मुसलमानों का प्रतिनिधित्व एससी और एसटी समुदायों की तुलना में पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें