मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को रीवा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए पहली कमर्शियल उड़ान को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सेवा की शुरुआत से विंध्य क्षेत्र में कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई गति मिलेगी। सफेद बाघों की धरती कहे जाने वाले इस क्षेत्र में कई प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल भी स्थित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा-दिल्ली-रीवा विमान सेवा के शुभारंभ के साथ ही मध्यप्रदेश ने एविएशन क्षेत्र में देशभर में अग्रणी स्थान बनाया है। यह विमान सेवा विंध्य क्षेत्र में विकास के नए द्वार खोलेगी। जो क्षेत्र कभी रेल संपर्क से वंचित था, वहां आज हवाई सेवा शुरू हो रही है।
ये भी पढ़ें-
कैबिनेट बैठक: सीएम ने ओंकारेश्वर परियोजना की बढ़ी लागत को दी मंजूरी, लाडली बहनों को भी अब मिलेंगे 1500 रुपये
उन्होंने बताया कि रीवा पूर्वी मध्यप्रदेश का प्रमुख औद्योगिक और धार्मिक केंद्र है। खनिज संपदा और उद्योगों से समृद्ध यह क्षेत्र मां शारदा धाम, मैहर और चित्रकूट जैसे पवित्र स्थलों से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा बांधवगढ़ नेशनल पार्क, पन्ना नेशनल पार्क, खजुराहो और अमरकंटक की यात्रा को भी सुगम बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक वैभव से संपन्न रीवा अब हवाई संपर्क से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह रीवा क्षेत्र और पूरे मध्यप्रदेश के लिए उत्साह और गर्व का विषय है। यह नई सेवा विंध्य क्षेत्र में समग्र विकास के एक नए युग की शुरुआत करेगी।” प्रधानमंत्री का संदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर साझा किया।
ये भी पढ़ें-
MP News: भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर और आलीराजपुर में होंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम
उपमुख्यमंत्री और रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देश का सामान्य नागरिक भी हवाई यात्रा करेगा, तब विरोधियों ने इसे केवल जुमला बताया था। आज ऐसे लोगों को रीवा आकर यह सपना साकार होते देखना चाहिए। शुक्ला ने कहा कि 10 नवम्बर वह ऐतिहासिक दिन है जब कई पीढ़ियों के सपने और विजन को पंख मिले हैं। “आज एटीआर-72 विमान रीवा से दिल्ली उड़ान भर रहा है। हम यहीं नहीं रुकेंगे, जल्द ही रीवा से इंदौर की उड़ान शुरू होगी और अगले चरण में मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसी जगहों के लिए भी हवाई सेवा शुरू होगी। मीडिया हमसे पूछती है, ‘अब आगे क्या?’ तो मेरा जवाब है कि ‘एयरबस’, हम रनवे को सिर्फ 500 मीटर और बढ़ा देंगे। उन्होंने कहा कि रीवा एयरपोर्ट की आधारशिला 15 फरवरी 2023 को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रखी थी।
ये भी पढ़ें-
MP News: मध्यप्रदेश के आठ नगर निगमों को मिलेंगी 972 इलेक्ट्रिक बसें, जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा