फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में हुई बारिश, राजधानी समेत कई जिलों में दिनभर खिली रही धूप, बारिश का अलर्ट

Sun, 15 Sep 2024 09:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रविवार को राजधानी भोपाल में दिन भर धूप खिली रही। प्रदेश की पूर्वी क्षेत्र  सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, मैहर में बारिश दर्ज की गई। सोमवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
भोपााल का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बारिश का एक स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश की पूर्वी क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हो गया है। हालाकि राजधानी भोपाल में दिन भर धूप खिली रही। रविवार को सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, मैहर में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन तक मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। इधर भोपाल के कोलार डैम का रविवार सुबह 8 बजे एक गेट खोल दिया गया। डैम प्रभारी हर्षा जैनवाल के अनुसार डैम में पानी की आवक हो रही है, इसलिए यह फुल हो गया है।
विज्ञापन

 

18 सितंबर से घट जाएगी एक्टिविटी
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव हो गया है। यह आगे बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे के दौरान यह मध्यप्रदेश में छा जाएगा। मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। इस वजह से भारी बारिश का अलर्ट है। 18 सितंबर से प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी घट जाएगी।


प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का कोटा पूरा
राजधानी भोपाल, ग्वालियर समेत 35 जिलों में इस वर्ष बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। यहां 100 से 195 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है। मध्य प्रदेश में अब तक औसत 40.4 इंच बारिश हो चुकी है। इनमे श्योपुर सबसे आगे है यहां 195 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा पानी मंडला में गिरा है। यह पहले नंबर पर है। यहां अब तक 55.6 इंच पानी बरस चुका है। जबकि 4 जिले सीहोर, छतरपुर, शाजापुर और शहडोल ऐसे हैं, जहां 96 से 100 प्रतिशत तक पानी गिरा है। यह कैटेगिरी सामान्य बारिश के दायरे में आती है। हालांकि, बारिश की एक-दो तेज झड़ी लगते ही इनमें भी 100 प्रतिशत या इससे अधिक बारिश हो जाएगी। अभी रीवा जिला सबसे पीछे है। यहां सामान्य की 61.47 प्रतिशत यानी, 24 इंच पानी ही गिरा है।
विज्ञापन



अगले कुछ घंटों के लिए बारिश अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार शहडोल में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही बाणसागर बांध, सीधी, सिंगरौली, अनुपपुर अमरकंटक, मैहर, पूर्वी उमरिया बांधवगढ़, उत्तरी विदिशा में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।  सतना चित्रकूट, रीवा, मऊगंज, पन्ना, छतरपुर खजुराहो, टीकमगढ़, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर भेड़ाघाट, पश्चिम उमरिया, नरसिंहपुर, डिंडोरी, मंडला में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी आने की संभावना है। बालाघाट, अशोकनगर, दक्षिण विदिशा, मंदसौर, सिवनी में हल्की बारिश हो सकती है।

सोमवार के लिए मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट
अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। जबकि सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और पांढुर्णा जिलों में बारिश का अलर्ट है।भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में भी हालकि बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें