फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP WEATHER: कई जिलों में हुई बारिश, प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में औसत से 18% कम पश्चिम में 4% अधिक हुई बारिश

Thu, 11 Jul 2024 09:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को कई जिलों में बारिश हुई है। हालांकि पूर्वी क्षेत्र में अभी भी 18% कम बारिश हुई है।
 
विज्ञापन
मौसम की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से बारिश का दौर जारी है। अब बारिश का क्षेत्र बदल गया है। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई है। बतादें कि प्रदेश की पूर्वी क्षेत्र रीवा, सतना, शहडोल में कम बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में 1 जून से 11 जुलाई के दौरान औसत से 7% कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 18% कम पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 4% अधिक बारिश हुई है। इधर राजधानी भोपाल में दिनभर हल्की धूप के साथ बीच-बीच में बादल दिखे लेकिन बारिश नहीं हुई। दिनभर उमस से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


पूर्वी हिस्से में बारिश का अब कोटा होगा पूरा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक पूर्वी हिस्सों में पश्चिमी हिस्सों की तुलना में काफी कम बारिश हुई है। गुरुवार से गुरुवार को पूर्वी हिस्से में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। 12 जिलों में पानी गिरा। सबसे ज्यादा दमोह में 56 मिमी यानी, 2.2 इंच पानी गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक खजुराहो, मंडला, नौगांव, सतना, सिवनी में आधा इंच से पौन इंच के करीब पानी गिरा। छिंदवाड़ा, जबलपुर, रीवा, सागर, उमरिया, बालाघाट के मलाजखंड में भी बारिश हुई। जबकि प्रदेश के पश्चिमी हिस्से यानी में गुरुवार को बैतूल और गुना में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग का तेज और कम बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए तेज और कम बारिश का अलर्ट जारी किया। जिसमें बताया गया है कि उत्तर सागर, कटनी, दमोह, छतरपुर,खजुराहो, महूगंज, सीधी, सिंगरौली, भिंड में बिजली के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है, साथ ही गुना, नीमच, पन्ना,टीआर, सतना, मैहर, शहडोल,बाणसागर_बांध, राजगढ़, निवाड़ी,ओरछा, दक्षिण सागर, दतिया,रतनगढ़, डिंडोरी, नरसिंहपुर, जबलपुर,भेड़ाघाट, एपी, टीकमगढ़, दक्षिण शिवपुरी, अशोकनगर, बालाघाट, सिवनी, रीवा, मंडला,कान्हा में रात के समय बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। और विदिशा, दक्षिण राजगढ़, उत्तर शिवपुरी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुर,पचमढ़ी, रायसेन,भीमबेटका,सांची, श्योपुर कलां, ग्वालियर, बैतूल, पांडुर्ना, मंदसौर, उमरिया, अनूपपुर,अमरकंटक, मुरैना में बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें