फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in MP: सतना-अनूपपुर-पन्ना-शहडोल में बारिश के साथ गिरे ओले, उमरिया में बरसे बदरा

Sun, 26 Mar 2023 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 सतना, अनूपपुर और पन्ना में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। दोपहर में शहडोल में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। सतना और उमरिया में तेज पानी गिरा है। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में रविवार को फिर मौसम बदला, कई इलाकों में ओले गिरे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में एक बार फिर मौसम बदला है। रविवार दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश हुई है। सतना, अनूपपुर और पन्ना में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। दोपहर में शहडोल में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। सतना और उमरिया में तेज पानी गिरा है। इस बारिश ने किसानों को फिर चिंता में डाल दिया है। 
विज्ञापन


शहडोल जिले में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। तड़के हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन दोपहर में अचानक आसमान में काली घटाए छा गई। जमकर हवाएं चलीं। इसके बाद बारिश के साथ ओले गिरे। इससे मौसम तो खुशनुमा हो गया लेकिन इस बिन मौसम बारिश और ओलो ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। गेहूं की फसल पककर अब कटने को है। ऐसे में बारिश और ओलो के कारण फसल पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

मौसम वैज्ञानिक मृगेंद्र सिंह के अनुसार जिले के ब्योहरी बुढ़वा में अधिक ओलावृष्टि हुई है। जिससे फसलों का भी नुकसान अधिक होने की आशंका है, कुछ दिन पूर्व भी उसी क्षेत्र में ओलावृष्टि होने की वजह से काफी नुकसान किसानों को झेलना पड़ा है। रविवार को शहडोल शहर सहित बुढार जैसीनगर धनपुरी में भी बरसात के साथ ओलावृष्टि होने की खबर आई है।
विज्ञापन


उमरिया में झमाझम हुई बारिश
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दूरदराज से प्रसिद्ध माता मंदिर मां बिरासिनी देवी का दर्शन करने के लिए आए थे, लेकिन पानी गिरने की वजह से लोग इधर-उधर छिपते नजर आए। बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। मौसम ठंडा हो गया है जिसकी वजह से श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।

किसान परेशान
सतना जिले के कई इलाकों में रविवार दोपहर में बारिश हुई है। पन्ना जिले के एक दर्जन से अधिक गांवों में ओले गिरने से फसलें खराब हो गई है। अनूपपुर में भी ओले गिरने की खबर है। बारिश से यहां भी कई गांवों में फसल प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें