फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीना-भोपाल रूट पर रेलवे ने बदला सिग्नल सिस्टम: एक के पीछे एक दौड़ेंगी ज्यादा ट्रेनें, जानिए क्या होगा फायदा

Tue, 03 Nov 2026 06:24 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

बीना-भोपाल रेलखंड पर ट्रेन संचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग शुरू हो गई है। बीना से गुलाबगंज तक 64 किलोमीटर में काम पूरा हो चुका है। नई तकनीक से ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी की निगरानी बेहतर होगी और रेल लाइन की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। मार्च 2027 तक भोपाल तक पूरी व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
रेलवे ने बदला सिंग्नल सिस्टम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बीना-भोपाल रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही को अधिक तेज, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। बीना से गुलाबगंज के बीच अब ट्रेनों का संचालन स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली से होगा। इससे एक ट्रेन के आगे बढ़ने के बाद अगली ट्रेन को सिग्नल मिलने के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आधुनिक तकनीक से ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी की निगरानी होगी और एक ही रेलखंड पर अधिक ट्रेनों के संचालन की गुंजाइश बढ़ेगी। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल ने बीना से गुलाबगंज के बीच ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू कर दी है। मंगलवार को गंजबासौदा-पबई-गुलाबगंज रेलखंड पर इसे चालू किया गया। इस व्यवस्था के लागू होने से बीना-भोपाल रेल मार्ग के एक बड़े हिस्से में सिग्नलिंग व्यवस्था आधुनिक हो गई है।
विज्ञापन


64 किलोमीटर में काम पूरा, भोपाल तक मार्च में लक्ष्य
बीना से भोपाल के बीच कुल 138 किलोमीटर रेलखंड पर यह प्रणाली स्थापित की जा रही है। इसमें बीना से गुलाबगंज तक 64 किलोमीटर का काम पूरा हो गया है। अब गुलाबगंज से भोपाल के बीच बचे 74 किलोमीटर रेलखंड पर काम चल रहा है। रेलवे ने इसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

18.24 रूट किलोमीटर में लगाए 44 ऑटो सिग्नल
गंजबासौदा-पबई-गुलाबगंज के बीच 18.24 रूट किलोमीटर के रेलखंड में आधुनिक सिग्नलिंग उपकरण लगाए गए हैं। दोहरी लाइन के हिसाब से यह 36.48 किलोमीटर का हिस्सा है। यहां 44 ऑटो सिग्नल और 204 एक्सल काउंटर डिटेक्शन पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इन उपकरणों की मदद से रेल लाइन पर ट्रेन की मौजूदगी और ब्लॉक सेक्शन की स्थिति का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन


यात्रियों को क्या होगा फायदा?
ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का सबसे बड़ा फायदा रेल लाइन की क्षमता बढ़ाने में मिलेगा। मौजूदा व्यवस्था में ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए सिग्नल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नई प्रणाली में रेलखंड की स्थिति की लगातार निगरानी होगी। इससे ट्रेन संचालन अधिक व्यवस्थित करने, सिग्नलिंग संबंधी देरी कम करने और उपलब्ध ट्रैक का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। इसका लाभ भविष्य में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और परिचालन को अधिक सुगम बनाने में भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-एमपी में तूफान मुरासु का असर: कहीं आंधी तो कहीं धूप, धनतेरस की खरीदारी पर बारिश का साया या मिलेगी राहत?
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर कक्ष में वीडीयू डिस्प्ले जैसी तकनीकें लगाई
इस व्यवस्था में डायरेक्ट ड्राइव एलओएम-110, रिले कैबिनेट, सीमेंस एमके-2 इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और स्टेशन मास्टर कक्ष में वीडीयू डिस्प्ले जैसी तकनीकें लगाई गई हैं। इसके अलावा 24 फाइबर ऑप्टिक रिंग पथ, एसीएम-200 ड्यूल एक्सल काउंटर और 4×48 फाइबर ऑप्टिक केबल का उपयोग किया गया है। इस परियोजना का काम मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, कोटा सचिन शुक्ला की देखरेख में पूरा किया गया। इसमें भोपाल के उप संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर विवेक अग्रवाल और उत्कर्ष अग्रवाल सहित संबंधित कंपनी की टीम ने काम किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें