फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में रेलवे का तोहफा: भोपाल होकर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, जोधपुर एक्सप्रेस अब एलएचबी कोच के साथ दौड़ेगी

Tue, 14 Apr 2026 06:33 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

गर्मी में यात्रियों की राहत के लिए रेलवे ने दो बड़ी सौगात दी है। एक तरफ समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत, दूसरी तरफ भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में आधुनिक एलएचबी कोच की सुविधा। इससे सफर अब ज्यादा आसान, सुरक्षित और आरामदायक होगा।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यात्रियों की बढ़ती भीड़ और गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से होकर दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, वहीं भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस को अब आधुनिक एलएचबी कोच से चलाने की तैयारी भी पूरी हो गई है। गर्मी के सीजन में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सुल्तानपुर और वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, इटारसी जंक्शन और बीना जंक्शन पर ठहरेंगी।
विज्ञापन


जाने कब चलेगी गाडिंयां
सुल्तानपुर- एलटीटी स्पेशल: 20 मई से 15 जुलाई तक (9 फेरे)
वाराणसी-एलटीटी स्पेशल: 21 मई से 9 जुलाई तक (8 फेरे)
इन ट्रेनों के संचालन से भोपाल मंडल के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और लंबी वेटिंग की समस्या भी कम होगी।

यह भी पढ़ें-बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को, जानें कैसा रहा पिछले साल का परिणाम व विषयवार आंकड़ें


भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव
यात्रा को और सुरक्षित व आरामदायक बनाने के लिए जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस को अब एलएचबी कोच में बदला जा रहा है। नई रेक में कुल 19 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (14813): 14 अप्रैल से
- भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814): 15 अप्रैल से

यह भी पढ़ें-10वीं का रिजल्ट 15 को, तीन हफ्ते पहले आएंगे नतीजे,जानें कैसा रहा पिछले साल का परिणाम

क्या है एलएचबी कोच की खासियत
एलएचबी कोच पुराने आईसीएफ कोच की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होते हैं। इनमें बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, झटके कम लगना और तेज गति से चलने की क्षमता जैसी सुविधाएं होती हैं, जिससे यात्रियों का सफर ज्यादा स्मूद और सुरक्षित बनता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले IRCTC Rail Connect ऐप या वेबसाइट से ट्रेन की टाइमिंग और उपलब्धता जरूर चेक करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें