फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग का विरोध: कोलार बंद, BMC की अर्थी निकाली, व्यापारी बोले-कार्रवाई नहीं रुकी तो परिवार संग करेंगे आत्मदाह

Wed, 02 Sep 2026 02:35 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

कोलार में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और नगर निगम की सांकेतिक अर्थी निकालकर दाह संस्कार किया। व्यापारियों ने कहा कि सीलिंग से हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। महासंघ अध्यक्ष ने कार्रवाई नहीं रुकने पर परिवार के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
व्यापारियों ने सीलिंग के विरोध में निगम की अर्थी निकाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में बुधवार को कोलार में व्यापारियों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। कोलार व्यापारी महासंघ के आह्वान पर करीब 3500 छोटे-बड़े व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारियों ने नगर निगम की सांकेतिक अर्थी निकाली और डी-मार्ट चौराहे पर उसका दाह संस्कार किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि सीलिंग कार्रवाई नहीं रुकी तो वे परिवार और बच्चों के साथ प्रतिष्ठानों के सामने बैठकर आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


सीलिंग से दुकान नहीं, पूरा परिवार प्रभावित
कोलार व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सीलिंग से सिर्फ एक दुकान या प्रतिष्ठान बंद नहीं होता, बल्कि पूरे परिवार का रोजगार बंद हो जाता है। दुकान बंद होने से बच्चों की फीस, बैंक का ब्याज और परिवार की रोजी-रोटी पर संकट आता है। व्यापारियों के यहां काम करने वाले कर्मचारियों की आजीविका भी इससे प्रभावित होती है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और सरकार से सीलिंग कार्रवाई रोकने की अपील की। सुनील सिंह ने कहा कि अब दोबारा सीलिंग हुई तो व्यापारी अपने परिवार और बच्चों के साथ प्रतिष्ठानों के सामने बैठने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


कोलार तिराहे से गोल जोड़ तक सन्नाटा
बुधवार को कोलार तिराहे से गोल जोड़ तक पूरा व्यावसायिक क्षेत्र बंद रहा। व्यापारी संगठन के पदाधिकारी घूम-घूमकर दुकानें बंद कराते रहे। छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों के अलावा डी-मार्ट, वी-मार्ट और विशाल मेगामार्ट भी बंद रहे। मंदाकिनी और डी-मार्ट चौराहे की शराब दुकानें भी बंद रहीं।हालांकि पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर जैसी जरूरी सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया। बाजार बंद होने से स्थानीय लोगों को किराना और रोजमर्रा की जरूरत का सामान लेने में परेशानी हुई।

मुंडन कराया, हाथ में मटकी लेकर निकली अर्थी
सीलिंग के विरोध में व्यापारियों ने सांकेतिक अर्थी यात्रा निकाली। कुछ व्यापारियों ने मुंडन भी कराया। हाथों में मटकी लेकर व्यापारी अर्थी के साथ डी-मार्ट चौराहे तक पहुंचे। यहां नगर निगम की सांकेतिक अर्थी का दाह संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें-भोपाल में वंदे मातरम् पर रिकॉर्ड: 43 वाद्य यंत्रों से संगीत, 200 विद्यार्थियों का गायन, 150 छात्राओं का कथक


3500 व्यापारी बंद में शामिल, 60-70 हजार प्रभावित होने का दावा
सुनील सिंह के मुताबिक कोलार में करीब 3200 से 3500 छोटे-बड़े व्यापारी बंद में शामिल रहे। उनका दावा है कि व्यापारियों के परिवार और कर्मचारियों को मिलाकर करीब 60 से 70 हजार लोग इस कार्रवाई से प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


पांच राज्यों की राजधानियों का मामला बताया
सुनील सिंह ने कहा कि यह केवल भोपाल का मामला नहीं है। उनके मुताबिक चेन्नई, जयपुर, लखनऊ, पटना और भोपाल समेत पांच राज्यों की राजधानियों में ऐसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और सरकार को इस मामले पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार ने व्यापारियों की समस्या को लेकर एक समिति बनाई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भंग कर दिया। अब 15 तारीख को होने वाली प्रक्रिया में सरकार से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-MP में आज फिर भारी बारिश का दौर: 22 जिलों में अलर्ट, सतना में स्कूल-कॉलेज बंद, कल भोपाल-उज्जैन में बढ़ेगा असर


170 से ज्यादा प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
इधर नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। अब तक शहर में करीब 170 प्रतिष्ठानों को बंद कराया जा चुका है। व्यापारियों ने प्रशासन से सीलिंग रोककर बातचीत के जरिए व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की है। इससे पहले मंगलवार को भी व्यापारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर करीब चार घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें