फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: एमपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर-सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती शुरू, 9 सितंबर से आवेदन

Wed, 02 Sep 2026 01:35 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। कर्मचारी चयन मंडल ने रूलबुक जारी कर दी है और अभ्यर्थी 9 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 23 सितंबर है, जबकि भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर से दो पालियों में आयोजित होगी। 
 
विज्ञापन
पुलिस भर्ती (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (एसआई) और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने भर्ती की रूलबुक जारी कर दी है। अभ्यर्थी 9 सितंबर से 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर 28 सितंबर तक संशोधन किया जा सकेगा। भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर, रतलाम, उज्जैन, सतना और सीधी सहित अन्य शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दिल्ली में सीएम मोहन ने भाजपा अध्यक्ष नवीन और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की, प्रदेश के मुद्दों पर बात हुई

462 गैर-तकनीकी और 45 तकनीकी पद
कुल 507 पदों में 462 पद गैर-तकनीकी और 45 पद तकनीकी श्रेणी के हैं। गैर-तकनीकी पदों में जिला पुलिस बल के लिए 312 एसआई, सूबेदार के 81 और एसआई विशेष सशस्त्र बल के 69 पद शामिल हैं। विशेष सशस्त्र बल के एसआई पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। तकनीकी श्रेणी के 45 पद अंगुल चिन्ह, आयुध, फोटो और क्रूडो शाखाओं से संबंधित हैं। इन पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के लिए 500, आरक्षित वर्ग को 250 रुपये शुल्क
आवेदन के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। मध्यप्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा। वहीं, सूबेदार और सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए लेवल-9 का वेतनमान निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 36,200 से 1,14,800 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा शासन के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन 
भर्ती के लिए एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ईएसबी ने भर्ती से संबंधित नियम और शर्तें रूलबुक में जारी की हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी आयु, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, पदवार पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी रूलबुक से जांचने की सलाह दी गई है। आवेदन करते समय दस्तावेज और व्यक्तिगत जानकारी सही भरना जरूरी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें