फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट विवाद पर एनएसयूआई का सत्याग्रह: छात्रों को दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष बोले-विधानसभा में उठेगा मुद्दा

Tue, 30 Jun 2026 08:15 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में कांग्रेस और एनएसयूआई ने नीट परीक्षा विवाद में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देकर 'छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई गई और 1 अगस्त को प्रदेशभर में छात्र सत्याग्रह तथा 9 अगस्त को दिल्ली चलो अभियान का ऐलान किया गया।
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नीट परीक्षा विवाद और छात्रों की आत्महत्या के मामलों को लेकर कांग्रेस और एनएसयूआई ने मंगलवार को भोपाल के अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा और सत्याग्रह आयोजित किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक आरिफ मसूद समेत कई कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की और केंद्र सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उमंग सिंघार ने कहा कि छात्रों की समस्याएं अब केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहेंगी। आगामी विधानसभा सत्र में पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ियां और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों युवाओं के भविष्य का सवाल है।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ अभियान
उमंग सिंघार ने बताया कि 25 जून से 9 अगस्त तक चल रहे 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत मानसिक तनाव और परीक्षा व्यवस्था की खामियों से प्रभावित होकर जान गंवाने वाले 21 छात्रों की स्मृति में सत्याग्रह की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान देशभर में छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए चलाया जा रहा है।

सरकार पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से 'मन की बात' तो करते हैं, लेकिन छात्रों की पीड़ा और उनके सवालों को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले किसी बड़ी चूक पर मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते थे, लेकिन अब गंभीर आरोप लगने के बाद भी इस्तीफे नहीं दिए जाते।कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। उनका कहना था कि परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही तय होना जरूरी है।
विज्ञापन


1 अगस्त को छात्र सत्याग्रह
एनएसयूआई के सह प्रभारी डॉ. अंशुल त्रिवेदी ने बताया कि 'छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत प्रदेश के 28 शहरों से की गई है। भोपाल में इसकी शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे महीने चलेगा। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त को प्रदेश के 28 शहरों में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयों के बाहर छात्र सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 9 अगस्त को दिल्ली चलो अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन होगा।

यह भी पढ़ें-दिग्विजय के बयान पर कांग्रेस में घमासान: पीएसी बैठक में नेताओं का विरोध,दिग्गी बोले-भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट
विज्ञापन



छात्रों की आवाज बुलंद करने का दावा
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य उन छात्रों को न्याय दिलाने और उनकी आवाज को बुलंद करना है, जिन्हें व्यवस्था ने निराश किया। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें